सोरों पालिकाध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे ने लखनऊ में नगर विकास मंत्री से की मुलाकात

सोरों पालिकाध्यक्ष ने लखनऊ में नगर विकास मंत्री से की मुलाकात

14 करोड़ रुपए के तीर्थ नगरी के विकास प्रस्ताव सौंपे बजट की उठाई मांग।

कासगंज:सोमवार को लखनऊ में तीर्थनगरी सोरों नगर पालिका अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे ने नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा से की मुलाकात तीर्थ नगरी सोरों के विकास से संबंधित प्रस्ताव नगर विकास मंत्री को सौंपे।सोरों नगर पालिका अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे ने फोन के माध्यम से बताया कि आज यूपी सरकार के नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा जी से लखनऊ में मुलाकात हुई है और उन्हें तीर्थ नगरी के विकास से संबंधित 14 करोड़ रुपए के प्रस्ताव सौंपे जिसमें तीर्थ नगरी सोरों की सड़क , गेस्ट हाउस, पेयजल , नाली नाले , गंगा जी का सौंदर्यीकरण, नगर में प्रकाश व्यवस्था, कान्हा गौशाला का विकास, अंत्येष्टि स्थल का विकास , इत्यादि विकासात्मक कार्यों हेतु बजट की मांग की ।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *