शहीद लेफ्टिनेंट शशांक तिवारी का राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार,पंचतत्व में हुए विलीन

शहीद लेफ्टिनेंट शशांक तिवारी का राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार,पंचतत्व में हुए विलीन

अयोध्या।देश की पूर्वोत्तर सीमा सिक्किम में तैनात 24 वर्षीय शहीद लेफ्टिनेंट शशांक तिवारी अयोध्या में पंचतत्व में विलीन हो गए।शशांक का अंतिम संस्कार सरयू नदी के जमथरा घाट पर किया गया।मुखाग्नि पिता जंग बहादुर तिवारी ने दी।इस दौरान सेना के अफसरों ने शशांक के पिता को ढांढस बंधाया।इससे पहले शशांक के घर से हजारों की संख्या में स्थानीय लोग अंतिम यात्रा में शामिल हुए।सेना के अधिकारियों ने जमथरा घाट पर श्रद्धांजलि देते हुए सलामी दी।

बता दें कि अयोध्या के लाल शहीद लेफ्टिनेंट शशांक तिवारी का पार्थिव शरीर शुक्रवार रात आर्मी हाॅस्पिटल पहुंचा।सेना के अधिकारी आर्मी हॉस्पिटल से शनिवार सुबह शशांक का पार्थिव शरीर लेकर गद्दोपुर मझवा घर पहुंचे।सुबह से घर पर शशांक को श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा रहा।जनप्रतिनिधियों के साथ ही स्थानीय लोगों ने शशांक को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद सेना के जवान पार्थिव शरीर को लेकर सरयू के जमथरा घाट पहुंचें।इस दौरान भारत माता की जय,शहीद शशांक अमर रहें नारों से क्षेत्र गूंज उठा।

*शहीद शशांक तिवारी को लोगों ने दी श्रद्धांजलि*

जिले के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही,डीएम निखिल टीकाराम फुंडे,एसएसपी गौरव ग्रोवर,डोगरा रेजीमेंट सेंटर के उच्चाधिकारी,विधायक वेद प्रकाश गुप्त,रामचंद्र यादव,अमित सिंह,महापौर गिरीश पति त्रिपाठी,पूर्व सांसद लल्लू सिंह,पूर्व मंत्री पवन पांडेय,पूर्व मेयर ऋषिकेश उपाध्याय,भाजपा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव समेत अन्य लोगों ने शहीद शशांक तिवारी को श्रद्धांजलि दी।

*शहीद लेफ्टिनेंट की मां को दी गई 50 लाख की मदद,एक सदस्य को मिलेगी नौकरी,सीएम योगी ने किया था ऐलान*

शहीद लेफ्टिनेंट शशांक तिवारी की मां को 50 लाख की मदद दी गई।परिवार के एक सदस्य को नौकरी भी मिलेगी।शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शहीद के परिजनों को 50 लाख देने का ऐलान किया था।आज शनिवार डीएम निखिल टीकाराम फुंडे ने बताया कि अनुग्रह राशि के 50 लाख रुपये शहीद की मां के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिए गए हैं।

प्रदेश के कृषि मंत्री और जिले के प्रभारी सूर्य प्रताप शाही ने इसका प्रमाण पत्र उनकी मां को सौंपा।शहीद लेफ्टिनेंट के परिवार को 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद और एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने के साथ उनकी स्मृति में स्मारक बनाए जाने की घोषणा सीएम योगी ने की थी।

सीएम योगी हनुमानगढ़ी में हनुमत कथा मंडपम के लोकार्पण समारोह में शामिल होने के लिए आए थे। उन्होंने मंच से शहीद लेफ्टिनेंट को श्रद्धांजलि भी अर्पित की थी।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *