
कासगंज:भारतीय जनता पार्टी के सोरों मंडल ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारतीय सेना को समर्पित एक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। मंडल अध्यक्ष श्री आदित्य काकोरिया के नेतृत्व में कासगंज गेट सोरों से शुरू हुई मैन मार्केट होते हुए कछला गेट तक पहुंची। पालिकाध्यक्ष श्री रामेश्वर दयाल महेरे जी व नवल किशोर कुलश्रेष्ठ जी ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोश के भारत माता की जय, वंदे मातरम , पाकिस्तान मुर्दाबाद, भारतीय सेना जिंदाबाद के गगनभेदी नारे लगाते हुए तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। पालिकाध्यक्ष श्री रामेश्वर दयाल महेरे ने कहा पाकिस्तान में बैठे आतंकवादियों को मोदी सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर के द्वारा करारा जवाब दिया है। आदित्य कांकोरिया ने कहा यह तिरंगा यात्रा भारतीय सेना के सम्मान में निकाली जारही है हमारे सैनिकों का मनोबल बढ़ेगा। तिरंगा यात्रा में शामिल नानकचंद गुप्ता,अनीता उपाध्याय ,आशुतोष त्रिवेदी, मनोज भारद्वाज, सम्पूर्णनंद भारद्वाज, रामगोविन्द महेरे संजय दुबे, कन्हैया लाल बघेल, विजय गोस्वामी, कृष्णकांत वशिष्ट ,विवेक वशिष्ठ, विकास निर्भय, गोविंद महेरे ,दीपक बोहरे रवीन्द्र बाबू निर्भय चई बाबू, अभिषेक वशिष्ट ,मनीष शर्मा,सांत्वना पाराशर, सविता गुप्ता, जय सिंह ,रोहित देवल ,विवेक भारद्वाज,राहुल पाठक ,विशाल पाठक सैकड़ों लोग उपस्थित थे।।
Author: Soron Live 24

