रिवर पार्क जैन मन्दिर के सप्तम स्थापना दिवस पर निकाली गयी श्री जी की भव्य रथयात्रा

रिवर पार्क जैन मन्दिर के सप्तम स्थापना दिवस पर निकाली गयी श्री जी की भव्य रथयात्रा

बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन। श्री 1008 चिंतामणि पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर, जैन नगर रिवर पार्क में मंदिर के सप्तम स्थापना दिवस के अवसर पर श्री जी की भव्य रथयात्रा गाजे-बाजे के साथ धूमधाम और हर्षाेल्लास के साथ निकाली गई। सर्वप्रथम सुबह के समय श्री जी का विधि-विधान व मंत्रोच्चार के साथ अभिषेक व पूजन किया गया। तत्पश्चात श्री जी की प्रतिमा को रथ में विराजमान कर गाजे- बाजे के साथ रथयात्रा निकाली गई, जिसमें जैन धर्मावलंबियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कीर्तन मंडली द्वारा श्री जी के एक से बढ़कर एक भजन सुनाए जा रहे थे और श्रद्धालु भगवान जी की रथयात्रा के आगे मधुर भजनों पर नाचते-गाते हुए चल रहे थे। रथयात्रा के पांडुकशिला पहुंचने पर श्री जी की विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना की गई। पूरा वातावरण श्री जी के जय-जयकारो से गूंज उठा। उसके बाद रथयात्रा पुनः मंदिर पर आकर समाप्त हुई। रथयात्रा के शुभारंभ के पहले दिन 14 मई को मन्दिर परिसर में रथयात्रा व प्रथम मानस्तम्भ अभिषेक हेतू लक्की ड्रा निकाला गया। जिसमें रथयात्रा श्री जी ( ख्वासी ) के लिए – रूचि जैन नोएडा, सारथी के लिए- श्री अनिल कुमार, जगमोहन जैन बागपत, कुबेर के लिए – श्री नरेश जैन, गौरव जैन बागपत, चंवर के लिए – नगेन्द्र जैन गोयल नोएडा, चंवर के लिए – श्री पवन जैन (मोनिका सिनेमा) बागपत व मानस्तम्भ जी के अभिषेक हेतू पूर्व दिशा के लिए – श्री ईश्वर सिंह जैन दिल्ली, दक्षिण दिशा के लिए – श्री अमित जैन( जोली) बागपत, पश्चिम दिशा के लिए – रेखा जैन सराय व उत्तर दिशा के लिए – नगेन्द्र जैन गोयल नोएडा का चयन हुआ। इस अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष नगेन्द्र जैन गोयल, परम संरक्षक शिखर चंद जैन, महामंत्री ईश्वर जैन, कोषाध्यक्ष अनिल जैन, राहुल जैन, इंटरनेशनल अवार्डी एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन बागपत, प्रदीप जैन, रवि जैन, वासु जैन, पारस जैन, पूनम जैन, बबीता जैन, संतोष जैन, दीपिका जैन, राजा जैन, भारती जैन, कविता जैन, प्रियंका जैन, महक जैन, सरोनी जैन, छवी जैन, परी जैन, रूपा जैन, जाहनवी जैन, दृष्टि जैन सहित सैंकड़ों श्रद्धालुगण उपस्थित थे।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *