लखनऊ में चलती बस में भीषण आग, 5 की मौत, 80 यात्रियों में मचा हड़कंप

लखनऊ में चलती बस में भीषण आग, 5 की मौत, 80 यात्रियों में मचा हड़कंप

 

यूपी: राजधानी लखनऊ में गुरुवार तड़के किसान पथ पर एक चलती एसी स्लीपर बस में आग लग गई, जिससे 2 बच्चों, 2 महिलाओं और 1 पुरुष की दर्दनाक मौत हो गई। यह बस बिहार से दिल्ली जा रही थी और हादसे के वक्त इसमें लगभग 80 यात्री सवार थे। घटना सुबह करीब 5 बजे मोहनलालगंज क्षेत्र के पास हुई। चश्मदीदों के मुताबिक, पहले बस में धुंआ भरने लगा और फिर तेज लपटें उठने लगीं जो लगभग 1 किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही थीं। अधिकतर यात्री नींद में थे, जिससे अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ड्राइवर और कंडक्टर बस से कूदकर फरार हो गए। बस में ड्राइवर की सीट के पास एक अतिरिक्त सीट होने से यात्रियों के बाहर निकलने में दिक्कत हुई, जिससे कई लोग फंस गए और जान नहीं बचा सके। प्रशासन और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। हादसे की जांच जारी है।

#Lucknow #Delhi #UttarPradesh #LucknowPolice #LucknowBusFire #UPNews #AccidentAlert #LucknowNews #BusFireTragedy

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *