बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ व बाल विवाह टास्कफोर्स की बैठक सम्पन्न

कासगंज। आपरेशन जागृत फेस, 04 के अंतर्गत उप जिलाधिकारी/ जिला प्रोबेशन अधिकारी के निद्रेशन में ब्लॉक कासगंज में खण्ड विकास अधिकारी चरन सिंह की अध्यक्षता मे ब्लॉक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ व बाल विवाह टास्कफोर्स की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें खण्ड विकास अधिकारी ने बच्चों से संबंधित विभागों से सम्नवय स्थापित कर कार्य करने की अपील की, तथा ग्राम बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक कराकर बच्चों के महत्वपूर्ण हितों की जानकारी रखने तथा अत्यंत गरीब अनाथ, बच्चो का चयन करने हेतु अंगनबाडी कार्यकत्रियों को निद्रेशित किया संरक्षण अधिकारी, ललितेश चौहान ने बाल विवाह विवाह न कराये जाने की अपील की बाल विवाह के दुष्परिणामों के बारे में विस्तृत रूप से जानकरी देते हुए कहा सामाजिक कुरीतियां, आर्थिक स्थिति, प्रथाएं एवं परम्पराओं के कारण बाल विवाह कर दिया जाता है। किशोर न्याय अधिनियम, बाल श्रम, दत्तक ग्रहण, पोक्सो अधिनियम 2012, एवं बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 की धारा-9 एवं 10 के अन्तर्गत बाल विवाह सम्पादित किये जाने पर 1 लाख रुपये का जुर्माना अथवा 2 वर्ष तक की सजा हो सकती है। विभागीय योजनाओं स्पांशशिप, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला, विधवा पेंसन आदि की जानकारी दी। उप निरीक्षक लोकेश भाटी ने आपरेशन जागृत फेस 04 मे साइबर अपराध व उसके बचाव की जानकरी दी तथा हेल्प लाइन दव. 1930 व 1090 की जानकारी दी खण्ड विकास अधिकारी चरन सिंह द्वारा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर उप निरीक्षक रवि वर्मा व मानिता, प्रतिनिधि ंइें राहुल मिश्रा, प्रतिनिधि बकचव हेमलता, डगेंद्र कुमार, 50 आंगनबाड़ी कार्यकर्ती आदि उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन-टास्कफोर्स बैठक के दौरान मौजूद अधिकारीगण।
Author: Soron Live 24

