सेंट एंजेल्स के मेधावियों ने जनपद में लहराया परचम

सेंट एंजेल्स के मेधावियों ने जनपद में लहराया परचम

 

– कक्षा-10 में 20 छात्र छात्राओ ने तथा कक्षा-12 में 18 छात्र छात्राओ ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करके रिकार्ड बनाया

बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन। सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राओ ने हर बार की तरह इस बार भी शानदार सफलता प्राप्त की। पिछले कई वर्षों से सेंट एंजेल्स के विद्यार्थी सीबीएसई कक्षा-12 व कक्षा-10 के परीक्षा परिणामों में जनपद में टॉपर्स रहे है। इस बार भी कक्षा-12 के परीक्षा परिणामों में खुशी गुप्ता ने 95 प्रतिशत, अंशुल दीक्षित ने 94.0 प्रतिशत व राशी धामा ने 93.2 प्रतिशत अंक प्राप्त करके जनपद टॉपर्स की सूची में नाम दर्ज कराया। राशी धामा ने इंग्लिश में 100 अंक, कम्पयूटर साइंस में 100 अंक, पेंटिंग में 100 अंक, कैमिस्ट्री में 94 अंक व फिजिक्स में 92 अंक प्राप्त किये। खुशी गुप्ता ने पेटिंग में 100 अंक, कैमिस्ट्री में 98 अंक कम्पयूटर साइंस में 98 अंक, फिजिक्स में 95 अंक व मैथ्स में 92 अंक प्राप्त किये। अंशुल दीक्षित ने कैमिस्ट्री में 97 अंक, कम्पयूटर साइंस में 97 अंक, फिजिक्स में 95 अंक एवं पेटिंग में 100 अंक प्राप्त किये। इसके अलावा करुणा ने 94.8 प्रतिशत, अर्शिया ने 93.2 प्रतिशत, संस्कृति ने 92.2 प्रतिशत, फारेहा ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त करके जनपद में परचम लहराया। कक्षा-10 के परीक्षा परिणामों में मोली सिंह ने 96.4 प्रतिशत , अदा व सर्वेश ने 94.8 प्रतिशत एवं वंशिका पधानिया ने 93.6 प्रतिशत अंक प्राप्त करके जनपद टॉपर्स की सूची में नाम दर्ज कराया। मोली सिंह ने हिन्दी में 98 अंक, इंग्लिश में 98 अंक, आईटी में 96 अंक, साइंस में 95 अंक व सोशल साइंस में 95 अंक प्राप्त किये। अदा ने हिन्दी में 97 अंक, आईटी में 96 अंक, साइंस में 95 अंक, मैथ्स में 93 अंक व सोशल साइंस में 93 अंक प्राप्त किये। सर्वेश ने आईटी में 99 अंक, साइंस में 97 अंक, हिन्दी में 96 अंक एवं सोशल साइंस में 93 अंक प्राप्त किये। वंशिका ने हिन्दी में 97 अंक, सोशल साइंस में 95 अंक, साइस में 94 अंक आईटी में 92 अंक व इंग्लिश में 90 अंक प्राप्त किये । इसके अलावा सुक्रांत ने 93.4 प्रतिशत, अथर ने 93 प्रतिशत, सानिया ने 92.8 प्रतिशत, शुभ पराशर ने 92.6 प्रतिशत, सृष्टी व आकाश ने 92.0 प्रतिशत अंक प्राप्त करके उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कक्षा-10 में 20 छात्र छात्राओ ने तथा कक्षा-12 में 18 छात्र छात्राओ ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करके नया कीर्तिमान स्थापित किया । कक्षा-12 व कक्षा-10 के परीक्षा परिणामों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र छात्राओ को स्कूल प्रबन्धक अजय गोयल ने ट्राफी प्रदान कर सम्मानित किया एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर बबलेश, अमन, शिवम, दीपक, सनोज, अरुण, गौरव, सलीम, ममता, सुमन, निधि आदि शिक्षक व शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *