छोटी माता मंदिर से घंटे फिर हुए चोरी लगातार चोर इस मंदिर को बनाते आए है निशाना

मोहनपुरा (कासगंज)
कस्बा मोहनपुरा के छोटी माता मंदिर से बीती रात चोर कीमती घंटे चोरी कर ले गए। सुबह जब क्षेत्रीय लोग पूजा अर्चना करने मंदिर पहुंचे तब चोरी होने की जानकारी हुई। तत्काल वारदात की सूचना स्थानीय पुलिस चौकी को दी गई। यह मंदिर क्षेत्रीय लोगों की आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहां मां दुर्गा, शिव परिवार, हनुमान बाबा, भैरव बाबा, शनिदेव, जाहरवीर बाबा आदि के मंदिर स्थापित हैं। धार्मिक स्थल से चोरी की वारदात होने पर लोगों ने जमकर निंदा की।
विदित है कि इस मंदिर को चोर लगातार निशाना बनाकर चोरी कर रहे हैं। अब तक अनेकों पर यहां चोरी की घटना हो चुकी है। गत वर्ष एवं उससे कुछ माह पूर्व भी लगातार दो बार चोरी की घटना हुई थी। लगातार एक ही धार्मिक स्थल से चोरी होना चिंताजनक है। यह कार्य वास्तव में किसी शरारती तत्व का है अथवा किसी जरूरतमंद का, यह एक जांच का विषय है। मंदिर परिसर से लगातार हो रही घटनाओं से मानव पुंढीर, मोरमुकुट, प्रेमपाल सिंह, राकेश, अभिषेक आदि स्थानीय लोगों में खासा रोष व्याप्त हुआ है।
Author: Soron Live 24

