हाय रे पत्नी,7 जन्मों तक साथ निभाने की खाई थी कसम,शादी की 22 वें दिन हुई फरार

हाय रे पत्नी,7 जन्मों तक साथ निभाने की खाई थी कसम, शादी की 22 वें दिन हुई फरार

थाने का पति काट रहा चक्कर

गाजीपुर।सोशल मीडिया पर रोज रिश्तों के दरकने के अलग-अलग मामले सामने आ रहे हैं,कभी सास दामाद के साथ तो कभी दादी नाती के साथ भागकर शादी करने की घटनाओं ने लोगों को हैरानी में डाला हुआ है।ऐसे खबरें आए दिन पढ़ने को मिल रही हैं,जो काफी सुर्खियां बटोर रही हैं।अब उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सादात थाना क्षेत्र के एक गांव से एक ऐसा मामला सामने आया है,यहां एक नवविवाहित जोड़े का लगभग तीन हफ्ते पहले शादी हुई थी,पति-पत्नी ने सात जन्मों तक साथ निभाने की कसमें खाई थी,लेकिन सात जन्म तो छोड़िए 22 दिन बाद ही पत्नी ने कसम तोड़ते हुए दो युवकों के साथ रात में फरार हो गई। पति ने मामले में मुकदमा दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है।

बीते माह 16 अप्रैल को आशीष की बारात आजमगढ़ जिले के देवगांव थाना क्षेत्र के एक गांव में गयी थी।हिंदू रीति रिवाज के अनुसार समाज और रिश्तेदारों के बीच आशीष की शादी संपन्न हुई,उसके बाद दुल्हन विदा होकर अपने ससुराल पहुंच गई,ससुराल आकर रहने लगी।इसी बीच 7 मई को यानी शादी के 22 दिन के बाद ही अचानक से दुल्हन रात को लगभग 1:30 बजे घर से गायब हो गई।

दुल्हन के गायब होने की सूचना मिलते ही पूरे घर में हड़कंप मच गया।जानकारी के बाद ससुराल और अन्य लोगों ने उसकी तलाश शुरू की,लेकिन वह नहीं मिली।इस दौरान आशीष को पता चला कि युवक जितेंद्र और नितिन राजभर पत्नी को बहला फुसलाकर भगाकर कहीं ले गए हैं,पहले तो उन्होंने इस मामले की जांच की और फिर जब पत्नी और उसके साथ भागे हुए युवकों का कहीं पता नहीं चल पाया,तब आशीष ने पुलिस में इसकी शिकायत की। पुलिस ने भी इस मामले में बीएनएस की धारा 87 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच और महिला की तलाश शुरू कर दी है।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *