कवरेज करने गए रिपोर्टर को पुलिस ने किया गिरफ्तार अवैध वसूली करते पुलिसकर्मी ने पत्रकार के साथ की बदसलूकी

कासगंज/बदायूं: कछला गंगा घाट पर पूर्णिमा पर पर स्नान करने आए हजारों यात्री यात्रियों ने गंगा में स्नान करने पहुंचे वही निजी चैनल के रिपोर्टर देवेंद्र राजपूत बदायूं जनपद कछला गंगा घाट पर कवरेज करने गए थे रिपोर्टर ने पुलिसकर्मियों को वहां गंगा घाट मार्ग पर वाहन चालको से बदसलूकी मारपीट करते देखा तो , रिपोर्टर ने पुलिसकर्मियों से पूछा क्या इस तरीके का व्यवहार मानवीय है जो आप वाहन चालकों का ओटो चालकों के साथ बतमीजी मारपीट कर रहे हो। इतना सुनते ही वहां तैनात पुलिस कर्मियों ने रिपोर्टर देवेंद्र सिंह राजपूत से अभद्रता कर दी। रिपोर्टर देवेंद्र राजपूत को गिरफ्तार कर एस आई कछला ने उझानी कोतवाली में भेज दिया, जहां से रिपोर्टर का शान्ति भंग 151 में चालान कर दिया।जब इस घटना की सूचना पत्रकार संगठनों को हुई पत्रकार संगठनों में इस पुलिस की क्रियाकलाप का पूर्ण जोर विरोध किया।जल्द बदायूं पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्यवाही की मांग करेंगे। ऑल इंडिया रिपोर्टर्स एसोसिएशन कासगंज जिलाध्यक्ष (आईरा )कपिल दीक्षित ने कहा की संविधान का चौथा स्तंभ मीडिया है अगर मीडिया कर्मियों के साथ इस तरीके का व्यवहार किया जाएगा वह निद्नीय है! इस तरीके का बदसलूकी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ऑल इंडिया रिपोर्टर्स एसोसिएशन आईरा के बैनर तले इस घटना का पूर्ण जोर विरोध किया जाएगा! उन्होंने कहा कि राजस्थान, मध्य प्रदेश या अन्य जनपदों के आए हुए तीर्थ स्थल तीर्थ यात्रियों से गंगा जी घाट पर ठेकेदार द्वारा अवैध वसूली की जाती है 100 रुपए से लेकर 200 तक लिए जाते हैं कार वालों से 100 से 200 500 बस वालों से लिए जाते हैं वह अनुचित है। मां गंगा हर किसी की मां गंगा है स्नान करने पर कोई मुगल काल की तरह जजिया कर नहीं लगाया जा सकता। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक बदायूं से शिकायत की जायेगी। विरोध करने वालों में सचिन उपाध्याय,रवि श्रोती, शुभम दुबे ,मुकेश यादव ,राधेश्याम यादव, मनपाल सिंह यादव, पंकज पाराशरी,शुभम दुवे,सोनू दुवे,विजय दुवे आदि।।
Author: Soron Live 24

