व्हाट्सएप पर शादी के कार्ड का लिंक भेजकर खाली कर रहे खाता,साइबर सेल ने दी चेतावनी

यूपी:लखनऊ में साइबर ठगी का नया तरीका सामने आया है, जिसमें ठग व्हाट्सएप पर शादी के कार्ड का लिंक भेजते हैं। यह लिंक एक APK फाइल होती है जो एंड्रॉयड डिवाइस में स्पाइवेयर एप की तरह काम करती है। जैसे ही यूजर लिंक पर क्लिक करता है, मोबाइल हैक हो जाता है और फोन में मौजूद बैंकिंग, OTP समेत सारी निजी जानकारी ठगों को मिल जाती है। जानकीपुरम निवासी रत्नेश इस ठगी के शिकार बने और उनके खाते से ₹40,000 की रकम कट गई। साइबर क्राइम सेल ने नागरिकों को इस प्रकार के लिंक पर क्लिक न करने की चेतावनी दी है। ठग पार्ट टाइम जॉब के बहाने भी लोगों को झांसे में ले रहे हैं।
#Lucknow #UttarPradesh #soronlive24 #CyberFraudAlert #WhatsAppScam #OnlineSafety #WeddingCardScam #UPCyberCell #LucknowNews
Author: Soron Live 24

