भजन संध्या में गंगा मां की आराधना में डूबे श्रोता श्रीगंगा सभा ने कराया भव्य आयोजन 

भजन संध्या में गंगा मां की आराधना में डूबे श्रोता
श्री गंगा सभा ने कराया भव्य आयोजन
oplus_0
oplus_0
oplus_32
oplus_0

कासगंज। तीर्थनगरी सोरों की धार्मिक संस्था गंगा सभा ने हरि की पौड़ी के समीप रामलीला स्थल पर गंगा सप्तमी के अवसर पर भजन संध्या का आयोजन किया। मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे ने गंगा मैया की पूजा अर्चना कर भजन संध्या का शुभारंभ कराया। वृन्दावन से आई कलाकार ने चरकुला नृत्य प्रस्तुत कर समां बांध दिया। श्री राम म्यूजिकल ग्रुप आगरा के गायक कलाकारों ने एक से बढ़कर एक शानदार गंगा मैया की महिमा के भजन प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया। गायिका गुंजन उपाध्याय ने शिव की जटाओं से निकलकर बहती गंग धार आदि भजन प्रस्तुत किए। गायक नितिन शर्मा ने शंभू तेरा डम डम डमरू बाजे, मस्तक पर चंदा साजे। गायक त्रिलोक गहलोत ने राम जी की निकली सवारी। गायक सूर्यांश गहलोत ने खाटू श्याम के दरबार में लगाई अर्जी,  राहुल परमार ने ऊंचा सजा है तेरा द्वार भवानी आदि भजनों की श्रृंखला प्रस्तुत की। गंगा सभा अध्यक्ष कैलाश चंद्र कटारे व महामंत्री बबलू मोहल्लेदार ने मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर सुधीर तिवारी, उमेश बौहरे, विशोक अग्रवाल, दीपक चौधरी, सिद्धार्थ शर्मा, राजीव तिवारी, अंकुर पाराशर, शैलेन्द्र महेरे,राहुल पाठक, ओमशिव मिश्रा , अश्वनी चौधरी, रविंद्र निर्भय, अनुराग शर्मा, मोहित तिवारी, आदित्य कांकोरिया, मूल चन्द तिवारी, आकाश महेरे, राम दर्शन महेरे,अंकुर शर्मा,राहुल अग्रवाल, अनुभव चौधरी, मोहन पसनावत आदि बड़ी संख्या में श्रोता उपस्थित रहे।
Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *