सोरों गंगा मंदिर पर मां गंगा का दुग्धाभिषेक पूजन गंगा लहरी का पाठ किया गया।

कासगंज ब्यूरो।
गंगा सप्तमी के अवसर पर तीर्थ नगरी सोरों तेलीय जातीय समाज गंगा मंदिर पर पूजन दुग्धाभिषेक किया गया।मंदिर में सोरों नगर के
आचार्य – पंडित प्राज्ञेश द्विवेदी,पंडित सक्षम द्विवेदी पंडित गिर्राज तिवारी,पंडित आयुष मिश्रा पंडित अन्शुमन तिवारी द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ मां गंगा का दुग्धाभिषेक पूजन गंगा लहरी पाठ कराया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजकुमार साहू ने पूजन में भाग लिया।मंदिर पर देर शाम को भव्य आरती एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा।। कार्यक्रम में पुजारी कालीचरण माफीदार,अश्वनी चौधरी,कमल नयन चौधरी,गंगा विष्णु माफीदार,राज तिवारी,राजकुमार साहू,संजय साहू,अरविन्द साहू,सोनू साहू,विनय साहू आदि भक्त मौजूद रहे।
Author: Soron Live 24

