1 मई से लागू हो गया रेलवे का नया नियम, वेटिंग टिकट पर सिर्फ जनरल कोच में ही सफर


भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और अनुशासन के लिए टिकट नियमों में बड़ा बदलाव किया है। 1 मई 2025 से देशभर में नया नियम लागू हो गया जिसके तहत वेटिंग टिकट वाले यात्री अब स्लीपर या एसी कोच में यात्रा नहीं कर पाएंगे। ऐसे यात्रियों को केवल जनरल कोच में सफर करने की अनुमति होगी। अगर कोई यात्री नियम का उल्लंघन करता पाया गया, तो टीटीई उसे जनरल कोच भेजने या जुर्माना लगाने का अधिकार रखेगा। IRCTC से ऑनलाइन बुक किया गया वेटिंग टिकट अगर कन्फर्म नहीं होता, तो वह स्वतः रद्द हो जाएगा, जबकि काउंटर से खरीदे गए वेटिंग टिकट केवल सामान्य डिब्बे के लिए ही मान्य होंगे।
#Lucknow #UttarPradesh #IndianRailways #RailwayUpdate #IRCTC #NR #NER #soronlive24
Author: Soron Live 24

