कासगंज पुलिस ने एनआरएलएम समूह की महिलाओं को ऑपरेशन जागृति अंतर्गत किया जागरूक

 

*‼ “नारी शिक्षा से ही होगा समाज का उत्थान,
शिक्षित नारी, शिक्षित समाज की पहचान।”‼*

???????????????????????????????????? ???????????????????????????? ????.0‼

 

*♦ कासगंज:अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज  राजेश भारती द्वारा ब्लाक कासगंज में उपस्थित एनआरएलएम समूह की महिलाओं को ऑपरेशन जागृति के संबंध में जागरुक करते हुए बताया कि शिक्षित नारी समाज का एक महत्वपूर्ण आधार है। वह न केवल अपने परिवार बल्कि समाज और देश के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती है । एवं महिला, बालिकाओं को अपने अधिकारों के प्रति सतर्क एवं जागरूक रहने के लिए शिक्षा के महत्व को बताया गया है ।

महिलाओं, बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वाबलंबन एवं वैचारिक, व्यवहारिक परिवर्तन लाये जाने हेतु एडीजी आगरा जोन, आगरा के निर्देशन में जोन स्तर पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन जागृति फेज 4.0 अभियान” के अन्तर्गत आज दिनांक 02.05.2025 को पुलिस अधीक्षक कासगंज सुश्री अंकिता शर्मा के पर्यवेक्षण एवं अपर पुलिस अधीक्षक/नोडल अधिकारी ऑपरेशन जागृति श्री राजेश भारती के नेतृत्व में यूनिसेफ के सहयोग से आपरेशन जागृति की टीमों द्वारा अपने अपने थानाक्षेत्रों के स्कूल, कालेज, ग्राम पंचायतों, ग्रामीण इलाकों में कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं, बालिकाओं एवं आमजन को महिलाओं एवं बालिकाओं में वैचारिक एवं व्यवहारिक परिवर्तन लाये जाने के लिए आपरेशन जागृति अभियान के मुख्य 06 उद्देश्यों जिनमें महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों की रोकथाम, घरेलू हिंसा, झूठे मुकदमे दर्ज कराना, किशोरावस्था में प्रेम प्रसंग के कारण घर से पलायन करना, साइबर अपराध ,नशे के दुष्परिणामों से बचाव, पारिवारिक विघटन आदि के सम्बन्ध में विस्तार से बताया गया एवं शासन द्वारा संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नम्बर एवं योजनाओं की जानकारी दी गयी ।

इसके साथ ही अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज श्री राजेश भारती द्वारा महिला थाना की टीम सहित ब्लाक कासगंज पर एनआरएलएम समूह की महिलाओं एवं बालिकाओं को सम्बोधित कर बालिकाओ की शिक्षा के महत्व को बताया गया । शिक्षित नारी ही समाज का उत्थान करने एवं आत्मनिर्भर समाज का निर्माण करने में सक्षम हो सकती है एवं समाज में अपनी पहचान बना सकती है महिलाओं के प्रति होने वाली घरेलू हिंसा, साइबर हिंसा, स्वस्थ्य रिलेशनशिप महिलाओं को मोहरा बनाकर झूठे अभियोग पंजीकृत कराने की प्रवृति भी समाज के जागृत ना होने एवं अशिक्षा के प्रभाव को इंगित करता है । राष्ट्र निर्माण में शिक्षित नारी एवं शिक्षित समाज का होना महत्वपूर्ण है । महिलाओं के उत्थान के लिए सरकार द्वारा संचालित योजनाएं एवं महिला बालिकाओं की सुविधा हेतु संचालित हेल्पलाइन के बारे मे विस्तार से बताते हुए जागरुक किया गया है ।

 

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *