पहलगाम टेरर अटैक: भाजपाइयों ने मृतकों की आत्मा शांति को न्यौली में निकाला केंडल मार्च

 

 

कासगंज:न्यौली: जम्मू कश्मीर के पहलगांव में घटित आतंकी घटना में दिवंगत भारतीय नागरिकों की आत्मा की शांति के लिए भारतीय जनता पार्टी नगरिया मण्डल के कार्यकर्ताओं ने मण्डल अध्यक्ष मनोज चौहान के नेतृत्व में स्थानीय मथुरा बरेली मार्ग स्थित मनकामेश्वर मन्दिर में कैंडल जलाकर एवं मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मण्डल अध्यक्ष मनोज चौहान ने कहा कि पाक परस्त आतंकवादियों ने पहलगांव में जो कायराना हरकत की है उसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। ये नया भारत है इस प्रकार की घटना पर चुप नहीं बैठा जाएगा। उन्होंने कहा कि देश की 140 करोड़ जनता को प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व पर पूरा भरोसा है। देश की जनता जानती है कि जब जब पाकिस्तान ने कोई नापाक हरकत करने का दुस्साहस करने का प्रयास किया है तब तब उसे मुंह की खानी पड़ी है इस घटना के बाद भी ऐसा जवाब दिया जाएगा जो दुनिया के इतिहास में नजीर बनेगा। इस दौरान प्रमुख रूप से मण्डल महामंत्री सत्यवीर कश्यप, मण्डल उपाध्यक्ष अभय प्रताप सोलंकी, अनुज चौहान, मण्डल मंत्री ओमसिंह सागर, विक्की बघेल, मण्डल कोषाध्यक्ष रवि चोपड़ा, रवि दिवाकर, मत्स्य प्रकोष्ठ जिला संयोजक सौदान कश्यप, बूथ अध्यक्ष तेजप्रकाश, विशाल सोलंकी, नेम सिंह कश्यप, संजय शर्मा, अनुपम परमार , प्रदीप शर्मा सहित अन्य लोग सम्मिलित रहे।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *