गजब:सास-दामाद के बाद अब 15 साल के लड़के के साथ भागी शादीशुदा महिला,तलाश में जुटी पुलिस

गजब:सास-दामाद के बाद अब 15 साल के लड़के के साथ भागी शादीशुदा महिला,तलाश में जुटी पुलिस

अलीगढ़।उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ महीनों से विवाहित महिलाओं की अपने प्रेमियों के साथ भागने की जबरदस्त प्रतियोगिता चल रही है।अलीगढ़ में होने वाले दामाद के साथ सास का भागना और अब उसी के साथ रहने की जिद विश्व में चर्चा का विषय बनी हुई है।अब अलीगढ़ के रोरावर थाना क्षेत्र में एक और प्रेम कहानी ने सबको अचंभित कर दिया है। 22 वर्षीय शादीशुदा युवती 15 साल के नाबालिग को लेकर भाग गई है।दोनों के परिवार एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। परिजनों की शिकायत पर पुलिस दोनों की तलाश में जुटी है।

रोरावर थाना क्षेत्र के आसिफ बाग की एक युवती की शादी लगभग सवा साल पहले हुई थी,आजकल युवती मायके में रह रही थी।इस दौरान युवती की मोहल्ले के ही 15 वर्षीय किशोर से नजदीकियां बढ़ गईं।परिजनों और अन्य लोगों को इस तरह शादीशुदा युवती का किशोर के साथ बात करना खराब लग रहा था।इसी बीच रविवार को अचानक दोनों एक साथ गायब हो गए।काफी देर तक नजर ना आने पर दोनों के परिवारों में खलबली मच गई।

पहले युवती के परिवार के लोग लड़के के घर पहुंचे और युवती को भगाने का आरोप लगाया।एक दिन बाद जब कोई पता नहीं चला तो सोमवार को लड़के पक्ष के लोग थाने पहुंचे। लड़के की मां ने तहरीर दी। तहरीर में कहा है कि शादीशुदा युवती उनके बेटे को बहला-फुसलाकर ले गई है।लड़की वाले तरह-तरह के आरोप लगा रहे हैं व धमकी दे रहे हैं। जबकि उनके परिजन खुद दोनों को तलाश रहे हैं।

पुलिस ने युवती के परिजनों को बुलाकर पूछताछ की,लेकिन उन्होंने लोकलाज के डर से तहरीर देने से मना कर दिया। केवल इतनी मांग की है कि पुलिस किसी तरह युवती को तलाश लाए।हालांकि दोनों के परिवार इससे ज्यादा कुछ भी बताने से बच रहे हैं।

इंस्पेक्टर रोरावर शिवशंकर गुप्ता ने बताया कि महिला पर एक नाबालिग युवक को ले जाने का आरोप है।जांच की जा रही है। महिला व नाबालिग की तलाश में टीमें लगी हैं। उनके मिलने के बाद ही स्पष्ट होगा कि कौन किसे भगाकर ले गया है।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *