शर्मनाक:दहेज न मिलने पर पति ने पत्नी की काटी चोटी

यूपी: हरदोई जिले के साण्डी कस्बे के मोहल्ला सरा मुल्लागंज में दहेज लोभ की एक और शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां दहेज की मांग पूरी न होने पर एक पति ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। आरोपी ने पत्नी की चोटी काट दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया गया है कि पति काफी समय से पत्नी को दहेज को लेकर प्रताड़ित कर रहा था। जब मायके वालों से उसकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो वह अपने साथियों संग ससुराल पहुंचा और मारपीट करने के बाद पत्नी की चोटी धारदार हथियार से काट दी। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि वीडियो की जांच कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। यह घटना न केवल कानून व्यवस्था बल्कि सामाजिक चेतना पर भी सवाल खड़े कर रही है।
Author: Soron Live 24

