संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में पडा मिला युवक का शव।

संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में पडा मिला युवक का शव।


कासगंज। सोरों कोतवाली क्षेत्र में एक खेत में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पडा मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। वहीं युवक की मौत की खबर सुन उसके घर में कोहराम मचा हुआ है।
बतादंे कि सोरों कोतवाली क्षेत्र के गांव महाराजपुर निवासी अजय पाल पुत्र रक्षपाल बीते दिवस अपने घर से विना कुछ बताये गया हुआ था। जब देर शाम को अजयपाल अपने घर नहीं पहुंचा तो परिवार को चिंता हुई और उसको ढूंढने लगे लेकिन अजय पाल का कोई पता नहीं चला सका। बीती देर शाम परिवार को गांव के लोगों के जरिए जानकारी मिली अजयपाल का शव कुवंरपुर निवासी ताराचंद्र पुत्र महावीर के खाली पड़े खेत में संदिग्ध परिस्थिति में पडा है। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर जा पहुंची और युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। वहीं युवक की मौत की खबर सुन उसके घर में कोहराम मचा हुआ है।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *