हरदोई में लुटेरी दुल्हनों का गैंग बेनकाब, दूल्हा को नशीली खीर खिलाकर करती थी लूटपाट

लुटेरी दुल्हन:हरदोई में लुटेरी दुल्हनों का गैंग बेनकाब

यूपी के हरदोई जिले में पुलिस ने तीन लुटेरी दुल्हनों को गिरफ्तार किया है जो शादी के बाद दूल्हों को नशीली खीर खिलाकर उनके गहने और नकदी लूट लेती थीं। गिरफ्तार महिलाओं में पूजा उर्फ सोनम, आशा उर्फ गुड्डी और सुनीता शामिल हैं, जो अब तक 13 से ज्यादा दूल्हों को अपना शिकार बना चुकी हैं। पुलिस के अनुसार ये महिलाएं उन पुरुषों और परिवारों को टारगेट करती थीं जिनकी उम्र अधिक हो चुकी थी और विवाह नहीं हो पा रहा था। वे आपस में रिश्तेदार बनकर ठगी का जाल फैलाती थीं। पुलिस ने इनके पास से लूट का सामान भी बरामद किया है। टड़ियावां थाना क्षेत्र के भड़ायल निवासी कुलदीप और प्रदीप कुमार भी इन लुटेरी दुल्हनों का शिकार हुए थे.

#LooteriDulhan #Hardoi #HardoiNews #MarriageFraud #UPPoliceAction #WeddingScam #UttarPradeshNews #Lucknow #UttarPradesh

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *