सोरों ऋषिश्वेर बालाजी मंदिर पर हुआ हवन यज्ञ और भंडारा।

कासगंज:हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर तीर्थ नगरी सोरों शूकर मोहल्ला मढ़ई स्थित ऋषिश्वेर बालाजी मंदिर पर शुक्रवार को संगीतमय सुंदर कांड का पाठ एवं शनिवार को सुबह हवन यज्ञ अनुष्ठान किया एवं देर रात तक भंडारा चलाया गया जिसमें पूड़ी सब्जी बूंदी का प्रसाद वितरण देर रात तक किया गया। समाजसेवी अंकुर पाराशर ने बताया प्रत्येक हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर मंदिर पर सुंदर कांड पाठ ,हवन यज्ञ,भंडारे का आयोजन किया जाता है जोकि प्रभु इच्छा तक चलता है।।
कार्यक्रम में अंकुर पाराशर,मनोज पाराशर,आकाश पाराशर,धैर्य पाराशर,श्याम सुंदर तिवारी आदेश तिवारी अर्गुण पाराशर ,आर्या पाराशर ,धैर्य पाराशर , ऋषभ मिश्रा, निष्ठा पाराशर आदि लोग उपस्थित रहे
Author: Soron Live 24

