नगर में धूमधाम से निकली पवन पुत्र की शोभायात्रा
बैण्डों के साथ दर्जनों झांकियां निकाली
बाल बजरंगी का जगह-जगह हुआ पूजन

कासगंज। चारों तरफ लहराती लाल ध्वज पताका शोभायात्रा में भक्ति गीत पर झूमते भक्त और जगह जगह पवन पुत्र के जयकारों के साथ उनका स्वागत करते लोग। कुछ इस तरह का नजारा हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में बजरंग दल द्वारा नगर में निकाली गई शोभायात्रा का था। शोभायात्रा का शुभारंभ आरएसएस के विभाग प्रचारक उमा शंकर शर्मा ने बजरंगबली की आरती उतारकर किया।
शोभायात्रा नगर के नदरई गेट प्रभू पार्क स्थित हनुमान मंदिर से प्रांरभ की गई जो नदरई गेट चैराहा, गॉधी मूर्ति, बारहद्वारी, सोरों गेट, सहावर गेट से होती हुई बिलराम वापिस बारहद्वारी स्थित हुनमान मंदिर पर जाकर समाप्त हुई। शोभायात्रा के दौरान दो दर्जन से अधिक झांकियों एवं आधा दर्जन बैण्डों का प्रबंध किया गया। इस दौरान हनुमान भक्तों ने जगह-जगह बरंजग बली के स्वरूपों की आरती उतारकर उन पर पुष्प वर्षा की। इस दौरान मौजूद दर्जनों झांकियों के शोभायमान होने से पूरे नगर में भक्तिमय माहौल पैदा हो गया। इस दौरान बाल हनुमान के स्वरूप ने सभी के मन को मोहा और सभी बाल हनुमान की आरती उतारने के साथ-साथ छवि की भूरि-भूरि प्रशंसा करते दिखे। वहीं राधा-कृष्ण के स्वरूपों ने पूरी शोभायात्रा में मनमोहक नृत्य किया जिसे श्रद्धालु नजर बांधकर देखते दिखे। शोभायात्रा के दौरान एमएलसी रजनीकांत माहेश्वरी, नगर पालिका चैयरमेन मीना माहेष्वरी, चेयरमेन प्रतिनिधि राजेन्द्र बोहरे, उमाशंकर शर्मा, शशिलता चौहान, आकाश सिंघल, जगदीश प्रसाद बरथरे, दीपक गुप्ता, प्रमोद साहू, नवीन सक्सेना, सुखबीर पुंडीर, अमरीश वशिष्ट, कृष्ण मुरारी दरगड, प्रदीप कावरा, जयप्रकाश गुप्ता, मोहित गुप्ता, आदित्य गुप्ता, ओमकार सैनी, शशांक शारदा, कुशाग्र डागरा, विश्वनाथ चैहान, शिवा सैनी, बृजभान सिंह यदुवंशी, राज चैहान सहित आदि बजरंगदल के पदाधिकारीगण मौजूद रहे।
Author: Soron Live 24

