चारों ओर रही हनुमान जयंती की धूम जगह-जगह हवन यज्ञ, मंदिरों पर सुंदरकांड पाठ व फूल बंगला भी सजे

चारों ओर रही हनुमान जयंती की धूम
जगह-जगह हवन यज्ञ, मंदिरों पर सुंदरकांड पाठ व फूल बंगला भी सजे

 

कासगंज। चारों तरफ लहराती लाल ध्वज पताका बाजारों में भक्ति गीत पर झूमते भक्त और जगह जगह भंडारा करते लोग, कुछ ऐसा ही नजारा शनिवार को हनुमान जयंती के अवसर पर जनपद के कई मंदिरों व बाजारों में देखने को मिला। हनुमान जयंती के अवसर पर विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान आयोजित हुए। हनुमान मंदिरों पर पवन सुत के भक्तों द्वारा भंडारे, हवन यज्ञ, फूल बंगला, भंडारा समेत अन्य कार्यक्रम हुए।
हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर नगर के सोरों गेट स्थित हनुमान मंदिर पर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शनिवार की अल सुबह से ही श्रद्धालुओं के जुटने का सिलसिला शुरू हो गया। महंत अशोक कुमार ने हनुमान की प्रतिमा का अभिषेक ब्रह्ममुहूर्त में ही कराया। इसके बाद हवन यज्ञ हुआ। इसमें आसपास के तमाम हनुमान भक्तों एवं श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पुण्य प्राप्त किया। पूर्व पालिका अध्यक्ष डा. शशिलता चैहान के आवास परिसर में हनुमान की प्रतिमा के समक्ष बजरंग दल के पदाधिकारियों एंव सदस्यों ने हवन यज्ञ में आहुतियां देकर पुण्य कमाया। इस दौरान जगदीश प्रसाद बरथरे, दीपक गुप्ता, प्रमोद साहू, नवीन सक्सेना, सुखबीर पुंडीर, अमरेश वशिष्ट, कृष्ण मुरारी दरगड, प्रदीप कावरा, जयप्रकाश गुप्ता, मोहित गुप्ता, आदित्य गुप्ता, ओमकार सैनी, शशांक शारदा, कुशाग्र डागरा, विश्वनाथ चैहान, शिवा सैनी, बृजभान सिंह यदुवंशी, राज चैहान, डॉक्टर शशी लता चैहान सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसी क्रम में नगर के नदरई गेट स्थित वालाजी मंदिर पर भी सुवह से ही श्रद्वालुओं की भीड जुटना शुरू हो गई और बजरंग वली की आरती उतार व छप्पन भोग भी लगाया गया। वहीं तीर्थ नगरी सोरो में हर की पौड़ी स्थित लड्डू वाले बालाजी पर विशाल छप्पन भोग एवं भंडारे का आयोजन एवं फूल बंगले का आयोजन बड़ी धूमधाम के साथ किया गया। लड्डू वाले बालाजी के महंत पुल्लो पुजारी ने बताया सुबह से हवन फूल बंगला शाम को भंडारे का आयोजन किया गया। साथ ही शाम को महाआरती की जाएगी। वहीं मोहल्ला चक्र तीर्थ में योगेश्वर मंदिर के महंत घनश्याम शास्त्री ने बताया सुबह हवन शाम को महाआरती एवं प्रसाद वितरण हनुमान मंदिर पर भब्य फूल बंगला एवं प्रसाद वितरण भजन कीर्तन का आयोजन किया गया।
———–

अमांपुर में हनुमान जी को भक्तों ने चोला चढ़ाया
अमांपुर। कस्बा अमांपुर में हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में शनिवार को कालेज रोड पर स्थित प्रचीन श्रीराम जानकी मंदिर प्रांगण में हनुमान चालीसा के पाठ का आयोजन धूमधाम से किया गया। भक्तों ने हनुमान जी की प्रतिमा पर चोला चढ़ाया और श्रृंगार किया। कस्बा में जगह-जगह भंडारे और शर्बत का भी वितरण किया गया। इसके साथ ही दोपहर में कस्बा के एटा रोड, मोहनपुर रोड, गुडमंडी सहावर रोड पर स्थित शिव मंदिर पर हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में भंडारे का आयोजन भी किया गया। जिसमें श्रद्धालुओं को पूड़ी, सब्जी, हलुआ के साथ बूंदी के प्रसाद का वितरित किया गया। कस्बा के लोगों ने भी भंडारे में सहयोग प्रदान करते हुए भगवान के प्रसाद का आनंद लेकर पुण्य कमाया। देर शाम तक लोगो ने भंडारा छका। इस दौरान बजरंग दल के कार्यकताओं ने जय श्रीराम व हनुमान जी के जयकारे लगाए। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक हरिओम वर्मा, राकेश पाराशर, सुनील गुप्ता, केशव देव गुप्ता, कमल गुप्ता, धीरज गुप्ता, विजय प्रकाश गुप्ता, अवधेश गुप्ता, मनोज गुप्ता, आकाश गुप्ता सर्राफ, राहुल जौहरी, डाॅ पवन माथुर, सोनू गुप्ता, पुष्पेंद्र वर्मा, सन्तोष पालीवाल, सजीव माहेश्वरी, देवेंद्र पालीवाल, अशोक शाक्य, विकास दादा, पृथ्वीराज चैहान, सुखवीर चैहान, अभिषेक सोनी, सोनू गुप्ता, सौरभ गुप्ता, शनि गुप्ता, देव गुप्ता, चिराग गुप्ता, अनमोल गुप्ता, हर्ष गुप्ता, मोनू गुप्ता, दीपक गुप्ता आदि भक्तगण मौजूद रहे।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *