निजी स्कूलों की मनमानी के विरोध में समाजसेवी संगठन, कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन।

निजी स्कूलों की मनमानी के विरोध में समाजसेवी संगठन, कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन।

ज्ञापन देते हरवीर सिंह भारतीय एवं भीम आर्मी कार्यकर्ता
ज्ञापन देते कांग्रेसी ।

 

कासगंज। जनपद में निजी स्कूलों द्वारा की जा रही मनमानी के खिलाफ शुक्रवार को समाजसेवी संगठन, कोंग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया, इस प्रदर्शन के दौरान सभी पार्टी और अभिभावकों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में कहा गया है कि निजी स्कूल शिक्षा के क्षेत्र को व्यापार का केंद्र बना रहे हैं। सामाजिक कार्यकर्ता हरवीर भारतीय और कोंग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज पांडेय का आरोप है कि स्कूल किताबों और यूनिफॉर्म के लिए मनमाने दाम वसूल रहे हैं। छात्रों को केवल स्कूल द्वारा चुनी गई दुकानों से ही सामान खरीदने के लिए मजबूर किया जाता है। यहां सामान बाजार मूल्य से कई गुना अधिक कीमत पर बेचा जाता है। स्कूल प्रबंधन हर साल यूनिफॉर्म का रंग, डिजाइन या प्रतीक चिन्ह बदल देते हैं। इससे अभिभावकों को हर साल नई यूनिफॉर्म खरीदनी पड़ती है। ट्यूशन फीस के अलावा बिल्डिंग फंड, स्मार्ट क्लास फंड, डेवलपमेंट फंड, कंप्यूटर फंड और इवेंट फंड जैसे कई अतिरिक्त शुल्क भी लिए जाते हैं। वहीं अभिभावकों का कहना है कि इन फंड की कोई पारदर्शिता नहीं है। उनसे बिना किसी स्पष्ट विवरण के हजारों रुपये एक साथ जमा करने को कहा जाता है। यह व्यवस्था न केवल नियमों के खिलाफ है, बल्कि शिक्षा को सिर्फ अमीरों तक सीमित कर रही है। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज पांडे, योगेश कुमार, सतेन्द्र पाल बैस, अली हसन सोहराव, श्याम बाबू चंचल, समाजसेवी हरवीर भारती, राघवेन्द्र कुमार, समीर वर्मा, सुजान सिंह, चरन सिंह सहित अनेकों लोग मौजूद रहे।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *