बलिया देगा अरब देशों को मात,क्रूड ऑयल का मिला अकूत भंडार,300 किमी तक तेल ही तेल

बलिया देगा अरब देशों को मात,क्रूड ऑयल का मिला अकूत भंडार,300 किमी तक तेल ही तेल

बलिया।उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के सागरपाली गांव के पास कच्चे तेल का कुआं मिलने की संभावना पर ONGC ने खुदाई शुरू कर दी है।आसपास के अन्नदाताओं की जमीन अधिग्रहित होने की संभावना है।इससे अन्नदाता मालामाल हो सकते हैं।

बलिया में स्वतंत्रता सेनानी चित्तू पांडेय के परिवार की जमीन पर कच्चे तेल का विशाल भंडार मिला है।इस जमीन में 3,000 मीटर की गहराई में तेल के भंडार की खोज गंगा बेसिन में किए गए तीन महीने के सर्वेक्षण के बाद हुई है। ONGC ने सेनानी परिवार से साढ़े छह एकड़ जमीन तीन साल के लिए पट्टे पर ली है और सालाना 10 लाख रुपये का भुगतान कर रही है।

ONGC के अधिकारियों के मुताबिक यहां तेल का भंडार तो है, लेकिन बहुत गहराई में है।इसके लिए 3,001 मीटर गहरी बोरिंग कराई जा रही है।इस खुदाई के लिए रोजाना 25,000 लीटर पानी का इस्तेमाल किया जा रहा है।अधिकारियों के मुताबिक खुदाई का काम बहुत तेजी से चल रहा है,उम्मीद है कि अप्रैल महीने के आखिर तक तेल की सतह तक बोरिंग का काम पूरा हो जाएगा,यहां से पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद गंगा बेसिन में चिन्हित अन्य स्थानों पर भी इसी तरह के कुएं खोदे जाएंगे।

जमीन के मालिक नील पांडे ने बताया कि ONGC कंपनी ने 3 सालों के लिए हमारी जमीन को 10 लाख सालाना देने पर एग्रीमेंट किया है। 3 साल के बाद इसे 1 साल और बढ़ाया जाएगा, यहां कच्चे तेल के भंडारण होने की संभावना पर खुदाई की जा रही है,अगर खुदाई में तेल मिल जाता है तो आसपास की सभी जमीनों को महंगे दामों में अधिग्रहण ONGC कंपनी कर लेगी, जिससे किसानों को बहुत फायदा होगा।

मिली जानकारी के मुताबिक कच्चे तेल और गैस का यह अकूत भंडार बलिया के सागर पाली गांव से प्रयागराज के फाफामऊ तक फैला है,जो कि 300 किमी का क्षेत्र है।इस भंडरा के मिलने से भारत न केवल ईंधन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन जाएगा बल्कि अरब देशों पर उसकी निर्भरता भी ख़त्म हो जाएगी।कच्चे तेल के इस विशाल भंडार से कई दशकों तक ईंधन मिलता रहेगा।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *