सपा सांसद देवेश शाक्य ने भगवान वराह मां गंगा की पूजा अर्चना!






कासगंज ब्यूरो
समाजवादी पार्टी एटा कासगंज लोकसभा सांसद देवेश शाक्य अपनी पत्नी सहित तीर्थनगरी सोरों भगवान वराह मंदिर में की पूजा अर्चना मां गंगा का किया पूजन । सांसद देवेश शास्त्री ने अपनी पत्नी सहित सर्वप्रथम मां गंगा का पूजन किया और दूध चढ़ाकर पूजा अर्चना की वराह मंदिर में मंदिर सेवायत नरेश त्रिगुणायत ने पूजा अर्चना कराई। सेवायत नरेश त्रिगुणायत ने सांसद को भगवा पटका पहनाकर सम्मानित किया।सपा सांसद ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं चुनाव जीतने के बाद भगवान वराह मा गंगा की पूजा अर्चना करने आया हूं तीर्थनगरी सोरों के विकास की आवाज मैने संसद सत्र में कई बार उठाई मैने पर्यटन मंत्री के अलावा कई मंत्रियों से तीर्थनगरी के विकास की बात रखी है। तीर्थनगरी के विकास को समर्पित हूं।सपा जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह ने कहा सोरों गोस्वामी तुलसीदास जी की जन्म स्थली है योगी सरकार सोरों को उसका हक दे सोरों को गोस्वामी जी की जन्म स्थली घोषित करे।
कार्यक्रम के दौरान समाजवादी पार्टी कासगंज जिला अध्यक्ष विक्रम सिंह यादव,नगर अध्यक्ष अभय राज मिश्रा, सपा नेता ओम शिव मिश्रा, पुष्कर राज मिश्रा ,विजय खटीक ,रेशु जौहरी अनुराग बरवारिया, मोना मिश्रा,गोपाल मिश्र, कृष्णा मिश्रा,मोहन चौधरी,रानू पहलवान पुष्पेंद्र शर्मा,प्रशांत यादव,कपिल तिवारी,चंद्र शेखर तिवारी,अंकित स्वामी,चुन्नी पहलवान,उमेश,मुनेंद्र चौधरी आदि सपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।
Author: Soron Live 24

