सोरोंजी में धूमधाम से निकाली कलश यात्रा,नौ दिवसीय राम कथा शुरू

तीर्थनगरी सोरों में गाजे बाजे के साथ निकाली गई कलश यात्रा
हरि की पौड़ी किनारे मानस मंदिर में शुरू हुआ नौ दिवसीय राम कथा का आयोजन


कासगंज तीर्थनगरी सोरों में आज शुक्रवार से 9 दिवसीय प्रभु श्रीराम की कथा का शुभारंभ हो गया। कथा शुभारंभ से पूर्व हरि की पौड़ी के वराह घाट से भव्य कलश यात्रा गाजे बाजे के साथ निकाली गई। सिर पर गंगा जल से भरे कलश लेकर चल रही 108 पीत वस्त्रधारी महिलाएं कभी राम बनके कभी श्याम बनके चले आना प्रभु जी चले आना आदि भजन गाती हुई चल रहीं थीं। शोभायात्रा में वराह भगवान व तुलसीदास जी के सुसज्जित डोले सभी के आकर्षण का प्रमुख केंद्र थे जिन पर जगह जगह पुष्प वर्षा की गई। कलश शोभा यात्रा वराह मंदिर से प्रारंभ होकर , चक्रतीर्थ, बारु बाजार, चौंसठ, चौदह पोर, कसरेथ बाजार, कटरा बाजार, चंदन चौक, सोमेश्वर चौराहा होती हुई हरि की पौड़ी किनारे मानस मंदिर पहुंची जहां शूकरक्षेत्र के कथा व्यास पंडित राघव भारद्वाज ने वैदिक मंत्रोच्चार कर घट स्थापना कराई। गौरी गणेश पूजन कर मंगलाचरण की रामकथा की महिमा का वर्णन किया। रघुनंद आनंद कंद कौशलचंद दशरथ नंदनम……, कौशल्या के प्यारे राम दशरथ राज दुलारे राम आदि भजन गाए गए जिन्हें सुनकर श्रद्धालु श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए। इस अवसर पर मानस कथा मर्मज्ञ सत्यप्रकाश अबोध, नगर पालिका अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे, हेमेंद्र शास्त्री, राजीव तिवारी, कृष्णकांत वशिष्ठ, डा. राजीव बरबारिया, कमल नयन चौधरी , सोनू वेंदेल, महंत मानवेंद्र गिरि,गोकुलेश तिवारी, तरुण गोस्वामी, अरविंद तिवारी, प्रशांत तिवारी, राजवैभव महेरे, प्रांग्येश द्विवेदी , सक्षम द्विवेदी, मोहन तिवारी आदि बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। रामकथा आज से 15 फरवरी तक प्रतिदिन दोपहर 3 से 6 बजे तक चलेगी।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *