केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने साधु-संतों के साथ संगम में किया स्नान

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने साधु-संतों के साथ संगम में किया स्नान,गंगा पूजन किया

प्रयागराज।गंगा की धरा पर विश्व का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन महाकुंभ 13 जनवरी से शुरू है।महाकुम्भ प्रतिदिन श्रध्दालुओं का सैलाब उमड़ रहा है।महाकुम्भ में देश और दुनिया के नामचीन हस्तियां पहुंच रही हैं। Apple की मालकिन लॉरेन पॉवेल भी संगम में आस्था की डुबकी लगा चुकी हैं। 10 देशों का अंतरराष्ट्रीय प्रतिमंडल भी महाकुंभ में संगम में आस्था की डुबकी लगा चुका है।आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संगम में साधु-संतों के साथ स्नान किया।इससे पहले अमित शाह ने साधु संतों के साथ चर्चा भी की।

अमित शाह ने संगम में पवित्र स्नान के बाद गंगा पूजन किया। साधु-संतों ने अमित शाह को गंगा पूजन करवाया।अमित शाह के साथ उनका पूरा परिवार भी गंगा पूजन में मौजूद था।उन्होंने अपने पोते को साधु-संतों से आशीर्वाद भी दिलवाया।इस दौरान अमित शाह ने मछलियों को दाना भी डाला।

बता दें कि गंगा,यमुना और अदृश्य सरस्वती के त्रिवेणी संगम का स्थल सनातन धर्म में मोक्ष प्राप्ति और आत्मशुद्धि का प्रतीक माना जाता है।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह साधु-संतों के साथ पवित्र स्नान कर देश की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं को सम्मानित किया।

महाकुंभ में स्नान से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अम‍ित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्‍स पर पोस्‍ट कर ल‍िखा था, महाकुंभ सनातन संस्कृति की अविरल धारा का अद्वितीय प्रतीक है।कुंभ समरसता पर आधारित हमारे सनातन जीवन-दर्शन को दर्शाता है।आज धर्म नगरी प्रयागराज में एकता और अखंडता के इस महापर्व में संगम स्नान करने और संतजनों का आशीर्वाद लेने के लिए उत्सुक हूं।

बताते चलें कि हाल ही में अपने गुजरात दौरे के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने महाकुंभ के महत्व को रेखांकित करते हुए सभी लोगों से अनुरोध किया था कि वे महाकुंभ में जरूर शामिल हों।अमित शाह ने कहा था कि कुंभ हमें शांति और सौहार्द का संदेश देता है,कुंभ आपसे यह नहीं पूछता है कि आप धर्म,जाति या संप्रदाय से हैं,यह सभी लोगों को गले लगाता है। अमित शाह ने इस बात पर जोर देते हुए कहा था कि जिस तरह एकता का संदेश कुंभ के जरिए दिया जाता है, वैसा संदेश दुनिया का कोई भी कार्यक्रम या समारोह नहीं देता है। अमित शाह ने गुजरात के युवाओं से भी अपील की थी कि वे महाकुंभ में जाकर दैवीय अनुभूति का आनंद लें।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *