बागपत कबड्डी लीग सीजन 1 का 31 जनवरी से केटी स्टेड़ियम में होगा आयोजन

बागपत कबड्डी लीग सीजन 1 का 31 जनवरी से केटी स्टेड़ियम में होगा आयोजन

 

– केटी विंग और उत्तर प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन के सौजन्य से आयोजित बागपत कबड्डी लीग सीजन 1 में जनपद बागपत के विभिन्न गांवो की लगभग 60 टीमें करेंगी प्रतिभाग

– विजेता टीम को एक लाख ग्यारह हजार एक सौ ग्यारह रूपये की धनराशि व उपविजेता टीम को पच्चपन हजार पांच सौ पच्चपन रूपये की धनराशि पुरस्कार स्वरूप प्रदान की जायेगी

बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन। जनपद बागपत के मुबारिकपुर में स्थित केटी स्टेडियम में 31 जनवरी 2025 से 2 फरवरी 2025 तक केटी विंग द्वारा बागपत कबड्डी लीग सीजन 1 का भव्य आयोजन किया जायेगा। केटी विंग के संस्थापक कपिल त्यागी ने बताया कि केटी विंग और उत्तर प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन के सौजन्य से आयोजित बागपत कबड्डी लीग सीजन 1 में जनपद बागपत के विभिन्न गांवो की लगभग 60 टीमें भाग लेंगी। बताया कि विजेता टीम को एक लाख ग्यारह हजार एक सौ ग्यारह रूपये की धनराशि व उपविजेता टीम को पच्चपन हजार पांच सौ पच्चपन रूपये की धनराशि पुरस्कार स्वरूप प्रदान की जायेगी। इसके अलावा अन्य पुरस्कार भी प्रदान किये जायेगें। बताया की टोटल इनाम राशि 4 लाख रूपये होगी। बागपत कबड्डी लीग सीजन 1 में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की एंट्री फ्री होगी और टीमों को भोजन भी केटी विंग की और से निशुल्क प्रदान किया जायेगा। इस अवसर पर केटी विंग के संस्थापक कपिल त्यागी, संयोजक आशीष कंडवाल, हम्बीर सिंह, नेशनल अवार्डी एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन, गौरव मुबारिकपुर, ऑपरेशन मेनेजर हेमंत, सोशल मीडिया प्रभारी राशिका गुप्ता आदि उपस्थित थे।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *