सोरों में भाजपाइयों ने गिहारा बस्ती में संविधान गौरव अभियान में किया जागरूक

 

कासगंज:रविवार को जनवरी को भारतीय जनता पार्टी मंडल सोरों के द्वारा संविधान गौरव अभियान के अंतर्गत गिहारा समाज बस्ती बस स्टैंड के समीप गिहारा समाज के लोगो से जन सम्पर्क किया गया और उत्तरप्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी गयी। भारतीय सविधान के बारे मेँ चर्चा की गई।
भाजपा नगर अध्यक्ष आदित्य काकोरिया ने कहा कि भाजपा सरकार ने ही अम्बेडकर को सबसे ज्यादा सम्मान दिया है ।भाजपा सरकार ने बाबा साहेब बी आर अम्बेडकर के जीवन से जुड़े प्रमुख तीर्थों को पंच तीर्थ में बदल दिया,जो सामाजिक न्याय की दिशा में काम करने के लिए प्रेरणा देता है।प्रधानमंत्री मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने डॉ. बी आर अम्बेडकर की 125 वी जयन्ती के अवसर पर संविधान दिवस की शुरुआत की ।
भाजपा नेता आशुतोष त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस और विपक्षी पार्टियों की सरकारों ने समय समय पर संबिधान की आत्मा को तार तार किया और संबिधान की धज्जिया उड़ाई।
सम्पर्क अभियान मेँ कन्हैयालाल त्रिवेदी, नानकचंद्र गुप्ता, भरत तिवारी,विशाल पाठक, अतुल पाराशर, विक्की दोनेरिया, विजय गौश्वामी,विकास निर्भय, ब्रजेश उपाध्याय आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *