
कासगंज:न्यौली, राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर सेंट वी0 एन0 पब्लिक स्कूल मिर्जापुर मानपुर नगरिया में युवा महोत्सव का आयोजन विद्यालय प्रबंधक सुरेश सिंह चौहान की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी अनेक सिंह एवं अन्य अतिथियों ने स्वामी विवेकानंद एवं मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में छात्र छात्राओं ने जिनके ओजस्वी वचनों से गूंज उठा था विश्व गगन वही प्रेरणा पुंज हमारे स्वामी पूज्य विवेकानंद सहित अनेक देशभक्ति गानों पर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। वहीं सोरों के म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों द्वारा अनेक देशभक्ति गाने प्रस्तुत किए गए। समारोह में उपस्थित सभी छात्र छात्राओं अभिभावकों एवं क्षेत्रीय लोगों को सम्बोधित करते हुए उपजिलाधिकारी अनेक सिंह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। सभी छात्रों को उनके बताए हुए मार्ग पर चलना चाहिए। भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष डी एस लोधी ने कहा कि युवा देश की ताकत हैं उनको स्वामी जी के आदर्शो का अनुसरण करने की आवश्यकता है। इस दौरान कार्यक्रम को प्रेमवीर एडवोकेट, हिन्दू युवा वाहिनी जिलाध्यक्ष मनोज सोलंकी, गंजडुंडवारा पीजी कॉलेज के पूर्व पुस्तकालयाध्यक्ष रामआसरे पचौरी, पत्रकार बृजेश मिश्रा आदि ने भी संबोधित किया। इस दौरान कार्यक्रम में प्रमुख रूप से युवा समाजसेवी आशु चौधरी, प्रधान शंकर पाल, प्रधान विजय सोलंकी, योगेन्द्र बघेल, देवेन्द्र बघेल, रवि दिवाकर, किशोर चौहान, कर्मवीर सोलंकी, विक्रम राजपूत, साहब सिंह, सभासद प्रवीन वर्मा,योगेश सोलंकी, एडवोकेट सुखवीर पुंढीर, सहित विद्यालय के सभी छात्र छात्राएं, अभिभावक एवं क्षेत्रीय लोग सम्मिलित रहे।
Author: Soron Live 24

