अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने मनाई स्वामी विवेकानंद की जयंती।

कासगंज। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के बैनरतले रविवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई। इस दौरान पदाधिकारियों ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण किया और जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा प्रदेश अध्यक्ष वेदप्रकाश सक्सेना के निर्देश पर जिला इकाई ने गोष्ठी आयोजित कराई। गोष्ठी जिलाध्यक्ष केके सक्सेना के नेतृत्व में शहर के नदरई गेट स्थित प्रदेश सचिव नवल कुलश्रेष्ठ के प्रतिष्ठान पर हुई। स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण के बाद जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला गया। प्रदेश सचिव नवल कुलश्रेष्ठ एडवोकेट, नारायण स्वरुप सक्सेना, राकेश सरन सक्सेना ने स्वामी विवेकानंद के बताए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। साथ ही संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने पर भी जोर दिया। गोष्ठी के समापन पर प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान कौशल किशोर सक्सेना, नवीन सक्सेना, आदित्य सरन सक्सेना, राजेश अग्रवाल, धर्मेंद्र सक्सेना, अलोक कुलश्रेष्ठ, अंशुल जौहरी समेत अन्य मौजूद रहे।
Author: Soron Live 24

