राममंदिर के साथ तीर्थनगरी सोरों में सीतारामजी मंदिर में धूमधाम से मनाई सियाराम की प्रथम वर्षगांठ

राममंदिर के साथ तीर्थनगरी सोरों में सीतारामजी मंदिर में धूमधाम से मनाई सियाराम की प्रथम वर्षगांठ

अयोध्या में श्रीराम लाल की मूर्ति स्थापना के साथ सोरों के प्राचीन सीताराम जी मंदिर में भी हुई थी सियाराम की प्राण प्रतिष्ठा

 

 

(सीताराम जी मंदिर)
(मंदिर में पूजा अर्चना करवाते विद्वान पंडित )
(मंदिर में कीर्तन करते अखंड आर्यावर्त निर्माण संघ के कार्यकर्ता)
(सीताराम जी मंदिर में सिया राम जी की सजी भव्य प्रतिमा)
(सीताराम मंदिर में पूजा अर्चना करते स्थानीय लोग अखंड आर्यावर्त निर्माण संघ के कार्यकर्ता)

कासगंज अयोध्या धाम में प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के 1 वर्ष बाद आज 11 दिसंबर पौष मास शुक्ल द्वादशी को प्रथम वर्षगांठ मनाई जा रही है। तो वहीं दूसरी ओर तीर्थ नगरी सोरों शूकर क्षेत्र के प्राचीन सीताराम जी मंदिर में भी श्री राम लाल की प्राण प्रतिष्ठा के साथ सियाराम की प्राण प्रतिष्ठा सीताराम जी मंदिर में की गई थी आज शनिवार को अखंड आर्यावर्त निर्माण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष भूपेश शर्मा के नेतृत्व में विद्वान पंडितों द्वारा सियाराम की पूजा अर्चना कर भव्य आरती का आयोजन सीताराम जी मंदिर में किया गया गया प्रसाद वितरण कार्यक्रम भी किया गया। वहीं अखंड आर्यावर्त निर्माण संघ की उमेश पाठक ने बताया कि प्रत्येक वर्ष पौष मास शुक्ल द्वादशी को सीताराम जी मंदिर में सिया राम जी की वार्षिक उत्सव मनाया जाएगा क्योंकि अयोध्या में श्री राम लाल की प्राण प्रतिष्ठा के दिन ही तीर्थ नगरी शोरों के सीताराम जी मंदिर में सीताराम जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी।

अखंड आर्यावर्त निर्माण संघ के अशोक पांडे ने कहा कि आज प्राचीन सीताराम जी मंदिर में सिया राम जी की प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर अखंड आर्यावर्त निर्माण संघ के कार्यकर्ताओं ने मंदिर में पहुंचकर पूजा अर्चना की और भव्य उत्सव मनाया। तीर्थ नगरी के विद्वान प्रद्युमन निर्भय ,डॉक्टर कमलनयन शर्मा ने मंत्र उच्चारण के साथ सीताराम जी मंदिर में पूजा अर्चना करवाई।
कार्यक्रम में भूपेश शर्मा ,कपिल पंडित, श्याम दीक्षित, शरद पांडे, अशोक पांडे, उमेश पाठक, राधा कृष्ण विजय, तनु, रामदास , सचिन उपाध्याय, राहुल, अर्जुन लाल,आदि लोग उपस्थित रहे।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *