बागपत में प्रयागराज महाकुंभ के पवित्र जल एवं प्रसाद का होगा नि:शुल्क वितरण

बागपत में प्रयागराज महाकुंभ के पवित्र जल एवं प्रसाद का होगा नि:शुल्क वितरण।

बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन। सामाजिक और सांस्कृतिक संस्था के टी विंग द्वारा बागपत निवासियों के लिए पहली बार प्रयागराज महाकुंभ के जल एवं प्रसाद के वितरण की व्यवस्था की जा रही है। के टी विंग के संस्थापक के टी भैया ने बताया कि बागपत का प्रत्येक निवासी इसे नि:शुल्क प्राप्त कर सकता है। इसके लिए के टी विंग द्वारा रजिस्ट्रेशन की मुहिम चलाई जा रही है, जिसे लेकर बागपत में काफी उत्साह दिख रहा है। अब-तक 25 हजार से ज्यादा लोग इसके लिए रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। के टी भैया के साथ के टी विंग की टीम प्रयागराज महाकुंभ जाएगी और वहां से संगम के पवित्र जल और महाकुंभ का प्रसाद लेकर बागपत आएगी। इस काम का साक्षी बनने और महाकुंभ दर्शन के लिए के टी विंग की टीम अपने साथ बागपत के 50 बुजुर्गों को भी प्रयागराज ले जाएगी। के टी भैया ने कहा कि हमारा प्रयास है कि बागपत के हर घर तक महाकुंभ का पवित्र जल और प्रसाद पहुंचे ताकि जो लोग प्रयागराज महाकुंभ नहीं जा पा रहे हैं उन्हें भी महाकुंभ का पुण्य प्राप्त हो सके। के टी विंग के संस्थापक के टी भैया ने महाकुंभ के पवित्र जल एवं प्रसाद वितरण की पूरी प्रक्रिया भी बताई। उन्होंने कहा कि प्रयागराज से टैंकर के जरिए जल बागपत पहुंचेगा, फिर एक लीटर पवित्र जल और प्रसाद बैग में पैक किया जाएगा। फिर इन बैग को गाड़ियों द्वारा बागपत के गांवों में पहुंचाया जाएगा, जहां एक स्टाल लगाकर उस गांव में रजिस्ट्रेशन कराने वाले सभी व्यक्तियों को यह वितरित किया जाएगा। के टी भैया ने बताया कि बागपत में फरवरी के दूसरे सप्ताह से महाकुंभ के जल एवं प्रसाद का वितरण शुरू हो जाएगा। के टी भैया ने बताया कि बागपत वासियों को महाकुंभ का पवित्र जल एवं प्रसाद घर तक पहुंचाने के पुण्य कार्य में के टी विंग के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ 200 से ज्यादा स्वयंसेवक एवं आशा और आंगनबाड़ी की बहनें भी सहयोग कर रही हैं। इस कार्य को सुचारु रूप से करने के लिए के टी विंग द्वारा एक मिस्ड कॉल ट्रैकिंग सेंटर और रजिस्ट्रेशन के लिए एक खास कॉल सेंटर भी स्थापित किया गया है। नेशनल अवार्डी एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन बागपत ने संस्था के इस कार्य की प्रशंसा करते हुए अपने पूर्ण सहयोग की बात कही। प्रेस कॉन्फ्रेंस में के टी भैया, आशीष कंडवाल, हम्बीर सिंह, शक्ति धामा, विशाल चौधरी, महावीर त्यागी आदि मौजूद रहे।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *