
कासगंज ब्यूरो:भारतीय जनता पार्टी नगरिया मण्डल की संविधान गौरव अभियान की कार्यशाला सेंट वी0 एन0 पब्लिक स्कूल पर मण्डल अध्यक्ष मनोज चौहान की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। कार्यशाला का शुभारम्भ मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश गुप्ता ने पण्डित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्याम प्रसाद मुखर्जी के चित्रों के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए ज्ञानप्रकाश गुप्ता ने कहा कि साथ सालों में कांग्रेस ने संविधान के साथ खिलवाड़ किया उसने मनचाहे परिवर्तन करके संविधान का मखौल उड़ाने का काम किया वर्तमान मोदी सरकार राष्ट्रहित में कार्य कर रही है जिससे पूरा विपक्ष परेशान है। कांग्रेस की इन काली करतूतों को कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर बताएं। अध्यक्षता कर रहे मण्डल अध्यक्ष मनोज चौहान ने कहा कि अतीत में कांग्रेस की सरकारों ने संविधान को साइड करके शरिया कानून लगाने की ओछी हरकते की थीं जिसको देश की जनता भली भांति जानती है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संविधान गौरव अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। इस दौरान कार्यशाला में प्रमुख रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता ब्रह्मानंद सोलंकी, मण्डल उपाध्यक्ष नाहर सिंह सोलंकी, धीर सिंह राठौड़, अभय प्रताप सोलंकी, मण्डल मंत्री जितेंद्र मौर्य, रामपाल साहू,कोषाध्यक्ष रवि चोपड़ा , बालिस्टर साहू, अभियान के मण्डल संयोजक राजकुमार यादव, सह संयोजक मोहर सिंह, शक्तिकेंद्र संयोजक कर्मवीर सोलंकी, दुष्यन्त चौहान, संजय बघेल, नीरज रघुवंशी, बूथ अध्यक्ष विपिन चौहान, जयविंदर यादव, आईटी संयोजक वीरेश लोनिया , रामगोविन्द, सुरेन्द्र सहित अन्य कार्यकर्ता सम्मिलित रहे।
(रिपोर्ट सचिन उपाध्याय कासगंज)
Author: Soron Live 24

