जिले में जिलाध्यक्ष पद के लिए 29 और प्रदेश परिषद सदस्य के लिए हुए 4 आवेदन।

कासगंज। जनपद में गुरूवार को भाजपा के जिला कार्यालय पर भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए आवेदन प्रिक्रिया शुरु की गई। यह पुरी प्रिक्रिया कासगंज के जिला चुनाव अधिकारी देवेंद्र चैधरी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, और कासगंज जिले में जिलाध्यक्ष पद के लिए 29 आवेदन और प्रदेश परिषद सदस्य के लिए 4 आवेदन किए गए है।
बतादे यूपी में भाजपा के जिलाध्यक्षों का कार्यकाल समाप्त हो गया है और भाजपा हाई कमान के द्वारा प्रदेश और प्रदेश के जिलों में प्रदेश अध्यक्ष और जिलाध्यक्षों की सूची जारी की जाएगी। जिसको लेकर जिलों में जिलाध्यक्ष पदो के आवेदन चल रहे है। गुरूवार को कासगंज जिले के भाजपा कार्यालय पर भाजपा जिलाध्यक्षों के पद के लिए कार्यकर्ताओं ने अपने अपने आवेदन किए। सभी लोगों ने अपने आवेदन जिला चुनाव अधिकारी देवेंद्र चैधरी को दिए। आवेदन में 29 कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष पद के लिए आवेदन दिए। और 4 कार्यकर्ताओं ने प्रदेश परिषद सदस्य के लिए अपने आवेदन दिए। अब मिले आवेदनों की जांच प्रिक्रिया के बाद जिले से तीन नामों को फाइनल करके प्रदेश नेतृत्व को भेजा जाएगा। जिन तीन नामों खड़े से एक कार्यकर्ता को जिलाध्यक्ष पद की कमान सौपी जाएगी। वहीं आवेदन करने वाले सभी कार्यकर्ताओं ने अपने अपने दावे पेश कर दिए है। और जिले के भाजपा कार्यकर्ता और लोगों की जिलाध्यक्ष कौन बनेगा इसको लेकर चर्चा काफी तेज है। जिले के नेता अपने अपने चाहेतों के लिए कासगंज से लेकर लखनऊ तक सिफारिश में लगे हुए है। वहीं जिला चुनाव अधिकारी देवेंद्र चैधरी ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा की 20 जनवरी तक राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की घोषणा कर दी जाएगी। फिर जिलाध्यक्ष की भी घोषणा हो जाएगी। और आवेदन में यह गाइड लाइन थी। दो बार का सक्रिय सदस्य हो जिले में पदाधिकारी रहा हो। और 45 से 60 साल तक का कार्यक्रता हो वह अपना नामांकन कर सकता है।
Author: Soron Live 24

