नगरिया में भाजपाइयों ने पूर्व मुख्यमंत्री बाबूजी कल्याण सिंह की जन्मजयंती किया याद

 

 

 

कासगंज:न्यौली, भारतीय जनता पार्टी नगरिया मण्डल के कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री बाबूजी कल्याण सिंह की जन्मजयंती पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि कार्यक्रम मिर्जापुर रोड मानपुर नगरिया स्थित सेंट वी एन पब्लिक स्कूल में मण्डल अध्यक्ष मनोज चौहान की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए मण्डल अध्यक्ष मनोज चौहान ने कहा कि बाबूजी कल्याण सिंह के राम मन्दिर के लिए किए गए सत्ता के बलिदान को हमेशा याद किया जाएगा। त्रेता युग में प्रभु श्रीराम के लिए जो त्याग भरत जी ने किया प्रभु श्री राम के अनन्य भक्त बाबूजी कल्याण सिंह ने भी वही त्याग कलयुग में करके हम सभी के सामने आदर्श प्रस्तुत किया है। उनको भारत के इतिहास में हमेशा याद किया जाएगा। इस दौरान कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मण्डल उपाध्यक्ष अभय प्रताप सोलंकी, शक्ति केंद्र संयोजक संजय बघेल, हिम्मत सिंह राजपूत, वीरेश लोनिया, बूथ अध्यक्ष रमन दिवाकर, नेम सिंह कश्यप, सत्यप्रकाश बाबा, राजकुमार यादव, ओमप्रकाश बघेल सहित अनेक कार्यकर्ता सम्मिलित रहे।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *