कासगंज में भाजपाइयों ने मनाई बाबूजी कल्याण सिंह की जयंती

भाजपाइयों ने मनाई बाबूजी कल्याण सिंह की जयंती

नगर के सोरों गेट स्थित जिला कार्यालय उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हिन्दू हृदय सम्राट स्व० कल्याण सिंह जी की जन्म जयंती नगर अध्यक्ष मयंक वैश्य की अध्यक्षता में मनाई गई जिसमें भाजपा नेताओं ने बाबूजी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी,भाजपा नेता ज्ञानप्रकाश गुप्ता ने कहा कि बाबूजी का पूरा जीवन हिंदुओं को समर्पित रहा है उन्होंने हिंदुत्व के लिए मुख्यमंत्री पद से स्तीफा भी दे दिया था,भाजपा नेता रमेश चन्द्र साहू, संजय पुंढीर, चेयरमैन प्रतिनिधि राजेंद्र सिंह बौहरे, शिवकुमार भारद्वाज, मनोज शर्मा ने भी बाबूजी के जीवन पर प्रकाश डाला, नगर अध्यक्ष मयंक वैश्य ने कहा कि आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है बाबूजी को कार्यकर्ताओं के नाम उंगलियों पर याद रहते थे उनकी पुण्यतिथि पर कोटि कोटि नमन, उक्त कार्यक्रम में जिला मीडिया प्रभारी के०के० सक्सैना, शांतनु चौधरी, यतेंद्र गौतम, अभिषेक पुंढीर, सुमित बाल्मीकि,गुरुपाल, धर्मेंद्र वर्मा, जितेंद्र सिंह बघेल सभासद, राजेश कुमारा, प्रशांत कश्यप, पवन, हिरदेश गुप्ता, गजेंद्र , शिवा सहित अन्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *