कासगंज:सड़क सुरक्षा माह मनाए जाने के संबंध में बैठक आयोजित

सड़क सुरक्षा माह मनाए जाने के संबंध में बैठक आयोजित

कासगंज।  अपर जिलाधिकारी राकेश कुमार पटेल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट के रुद्राक्ष सभागार में जिला विद्यालय परिवहन यान सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य जनवरी माह को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के रूप में मनाकर सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यु दर को पचास प्रतिशत तक कमी लाना है। इसी परिप्रेक्ष्य में सड़क सुरक्षा से जुड़े सभी स्टेक होल्डर्स विभाग स्थानीय स्तर पर सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु 6 से 10 जनवरी के मध्य एक्शन प्लान तैयार कर आम जनमानस के मध्य यातायात नियमों के प्रति जागरूकता फैलाने हेतु निर्देशित किया गया। एआरटीओ आर. पी. मिश्र द्वारा बताया गया कि शिक्षा विभाग द्वारा सभी स्कूलों एवं कॉलेजों में सड़क सुरक्षा शपथ दिलाई जाएगी साथ ही जागरूकता हेतु रैली निकालकर लोगों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। रोड सेफ्टी क्लब के माध्यम से सभी महाविद्यालयों में सड़क सुरक्षा संबंधी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी एवं विजेता छात्र छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया जाएगा। स्काउट गाइड द्वारा भी इस अभियान में सहभागिता निभाई जाएगी तथा लोक निर्माण विभाग जनपद में ब्लैक स्पॉट्स का निरीक्षण एवं चिन्हांकन कर आवश्यक कार्यवाही करेंगे।
परिवहन विभाग अपने अधीनस्थ बस, ट्रक, ऑटो, ई रिक्शा आदि चालकों के मध्य सुरक्षा गोष्ठी आयोजित कर यातायात के नियमों का पालन करने हेतु जागरूक करेंगे। वहीं स्वास्थ्य विभाग नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण हेतु कैंप आयोजित करेंगे। एआरटीओ आर पी मिश्र ने बताया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान सभी स्कूलों में विद्यालय परिवहन यान सुरक्षा समिति का आवश्यक रूप से गठन कर नियमित रूप से बैठक आयोजित कर वाहनों की फिटनेस एवं चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस को नियमित रूप से अद्यतन रखें और साथ ही सत्यापन भी करा लें। किसी भी हाल में 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को बाइक, स्कूटी अथवा कार चलाने की अनुमति न दें।
इस दौरान एआरटीओ, जिला विद्यालय निरीक्षक, अधिशासी अभियंता लो नि वि, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका कासगंज, स्वास्थ्य विभाग एवं बड़ी संख्या में विद्यालय प्रबंधक मौजूद रहे।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *