अनीता उपाध्याय बनी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष

अनीता बनी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष।

भाजपा के नव मनोनीत नगर अध्यक्ष का भी किया गया स्वागत

कासगंज। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद बिहारी मिश्रा की संस्तुति पर व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सुरेश वार्ष्णेय ने अनीता उपाध्याय को महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। कासगंज शहर में हुई एक बैठक के दौरान उन्हें मनोनयन पत्र सौंप कर उनका अभिनन्दन भी किया गया। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के कासगंज नगर के नव मनोनीत मण्डल अध्यक्ष मयंक वैश्य का भी व्यापारियों ने स्वागत किया।

दिनाँक 2 जनबरी 2025 को देर शाम उत्तर प्रदेश उधोग व्यापार मंडल की एक बैठक कासगंज शहर के होटल शीतला पैलेस के सभागार में आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष सुरेश वार्ष्णेय द्वारा उत्तर प्रदेश उधोग व्यापार मंडल महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष पद के लिए अनीता उपाध्याय के नाम की घोषणा कर उन्हें मनोनयन पत्र सौंपा गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के संरक्षक डॉ. ज्ञान प्रकाश गुप्ता ने उन्हें पुष्प भेंट कर और पटका पहनाकर उनका स्वागत किया। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला महामंत्री प्रदीप गुप्ता ने प्रदेश द्वारा मनोनीत प्रांतीय उपाध्यक्ष रमेश चंद्र साहू एवं प्रांतीय मंत्री उमाशंकर भारद्वाज को पटका पहनाकर और माला पहनाकर उनका स्वागत किया। बैठक में उपस्थित भारतीय जनता पार्टी के नव मनोनीत कासगंज नगर के मंडल अध्यक्ष मयंक वैश्य का भी व्यापारियों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान ऑनलाइन ट्रेडिंग के विरोध में व्यापारियों द्वारा प्रस्ताव पारित किया गया। कार्यक्रम का संचालन व्यापार मंडल की युवा इकाई के जिला अध्यक्ष डॉ. विकास गुप्ता ने किया।

बैठक में प्रमुख रूप से नवीन वार्ष्णेय, राजा बाबू वार्ष्णेय, समीम, विनय अग्रवाल, प्रदीप माहेश्वरी, संजीव वार्ष्णेय, आईटी सेल जिलाध्यक्ष सौरभ गुप्ता, युवा महामंत्री विनय राज पन्नू, अंकित अग्रवाल, आकाश गुप्ता, राजू माहेश्वरी, श्यामू यादव, विजय बाबू, विनय प्रकाश, मयंक वशिष्ठ, तालिब सैफी, राजीव धूपड, अवनीश चौहान, शिवम गुप्ता अमित पाठक, सुशील वर्मा, डिंपल माहेश्वरी, अमित माहेश्वरी, ऋषि कुमार वार्ष्णेय, नवीन गुप्ता आदि व्यापारी उपस्थित रहे।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *