सड़क सुरक्षा कार्यक्रमों के प्रतिभागियों को किया सम्मानित

सड़क सुरक्षा कार्यक्रमों के प्रतिभागियों को किया सम्मानित

कासगंज। उत्तर प्रदेश सड़क सुरक्षा कार्यक्रमों के अंतर्गत आयोजित मंडल स्तरीय रोड सेफ्टी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को राजकीय महाविद्यालय कासगंज द्वारा सम्मानित किया गया। महाविद्यालय द्वारा आयोजित किए गए सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि एआरटीओ कासगंज आर.पी.मिश्र को प्राचार्य प्रोफेसर एस के रावत ने पटका पहनाकर स्वागत किया।
अलीगढ़ मंडल के सभी जनपदों की मंडल स्तरीय प्रतियोगिता जामिया महाविद्यालय अलीगढ़ में आयोजित की गई थी। जिसमें जनपद के राजकीय महाविद्यालय कासगंज के बी एस सी पांचवां सेमेस्टर के कली ने पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम एवं पंकज ने क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता प्रतिभागियों को एआरटीओ आर पी मिश्र ने प्रमाण पत्र एवं प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में डॉ पुष्पा, डॉ दीप्ति, महाविद्यालय के रोड सेफ्टी क्लब कॉर्डिनेटर कृष्ण गोपाल वार्ष्णेय, हेमंत कुमार, मनमोहन सिंह, गौरव सहित बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *