कासगंज:
न्यौली, भारतीय जनता पार्टी नगरिया मण्डल के नव नियुक्त मण्डल अध्यक्ष मनोज चौहान का स्वागत समारोह सार्थक इंस्टीट्यूट ऑफ कंप्यूटर एजुकेशन पर डॉ0 राजीव बरबारिया की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। इस दौरान इंस्टीट्यूट के संचालक विशाल सोलंकी ने मंडल अध्यक्ष मनोज चौहान को पटका पहनाकर, स्मृति चिन्ह भेंटकर एवं फूल मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान नव नियुक्त मण्डल अध्यक्ष मनोज चौहान का विकास शर्मा, विकास मौर्य, रिंकू परमार आदि ने फूल मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान मण्डल अध्यक्ष मनोज चौहान ने इंस्टीट्यूट के संचालक एवं छात्र छात्राओं का आभार प्रकट किया। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अंशुल सोलंकी, मोहित, पलक, वेद प्रिया, शिवम कश्यप, आकाश, अभय, सचिन, कुलदीप सहित दर्जनों छात्र छात्राएं सम्मिलित रहे।
Author: Soron Live 24

