सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने सोरों हरि की पैड़ी में लगाई आस्था की डुबकी

सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने सोरों हरि की पैड़ी में लगाई आस्था की डुबकी

 

कासगंज।सनातन धर्म में हर पर्व बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है।हिंदू पंचांग के अनुसार आज पौष माह की अमावस्या तिथि है।इसे सोमवती अमावस्या के नाम से जाना जाता है।साल की अंतिम सोमवती अमावस्या पर तीर्थ नगरी सोरों में कड़ाके की ठंड के बावजूद सोमवार को हरि की पैड़ी के तट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।श्रद्धालु कड़कड़ाती ठंड के बावजूद हरि की पैड़ी में डुबकी लगाकर पूर्वजों को मोक्ष के लिए पिंड दान और तर्पण कर दान-पुण्य करते हुए नजर आए।इस दौरान वराह मंदिर सहित अन्य मंदिरों में भी दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी दिखाई दी।

बता दें कि तीर्थ नगरी सोरों में सोमवती अमावस्या का विशेष महत्व माना जाता है।धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन सुख शांति और समृद्धि प्राप्ति के लिए महिलाएं पीपल के पेड़ की पूजा आराधना करती हैं उसके फेरे भी लगाती हैं।

हरि की पैड़ी के घाट पुरोहित राधा कृष्ण विजय ने बताया कि आज सोमवती अमावस्या है और आज के दिन सुबह 4 बजे से ही श्रद्धालु हरि की पैड़ी में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। उन्होंने बताया कि सोमवती अमावस्या के दिन पवित्र नदियों में स्नान करने की परंपरा है।यही कारण है कि सोमवार को साल की अंतिम सोमवती अमावस्या होने से ग्रामीण क्षेत्रों से आए भक्तों की भीड़ तड़के से ही हरि की पैड़ी पर पहुंचने लगे।।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *