व्यापारियों से भरी पिकअप गाड़ी नीलगाय से टकराई
हादसे में एक व्यापारी की मौत, लगभग एक दर्जन लोग घायल।

कासगंज। पटियाली थाना क्षेत्र में जनपद फरूखाबाद से साप्ताहिक बाजार से लौट रहे दुकानदार की पिकअप गाडी नील गाय से टकरा गई। जिससे पिकअप में सवार लगभग एक दर्जन लोग घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने पांच घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रैफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल से चिकित्सकों ने सभी घायलों को हायर सेंटर रैफर कर दिया। जहां अलीगढ में एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई।
बताया जाता है कि जनपद कासगंज के सहावर व गंजडुंडवारा कोतवाली क्षेत्र के गांव के रहने वाले लगभग एक दर्जन युवक जनपद फरूखाबाद के शमसाबाद में साप्ताहिक बाजार में गये थे, जब वह सभी लोग बाजार से पिकअप द्वारा देर शाम लौट रहे थे, जैसे ही उनकी पिकअप पटियाली कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला पोपी के समीप पहुंची, तभी गाडी के आगे नील गाय आ गई और गाडी नील गाय से टकरा गई। जिससे गाडी में बैठे सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी पटियाली में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने मोहम्मद जुबैर पुत्र अब्दुल माबूद, इमरान पुत्र अब्दुल माबूद निवासीगण मोहल्ला मंसूर थाना गंजडुंडवारा, नाजिम पुत्र नसीम निवासी थाना सहावर, आदिल हुसैन पुत्र सलीम निवासी मोहल्ला कुरेशी थाना सहावर व नईम अख्तर पुत्र मोहम्मद इदरीश निवासी थाना रोड गंजडुंडवारा को अलीगढ रैफर कर दिया। वहीं अलीगढ में उपचार के दौरान नईम अख्तर की मौत हो गई।
फोटो -हादसे के बाद सीएचसी पटियाली में मौजूद घायलों के परिजन।
Author: Soron Live 24

