आदितीर्थ शूकरक्षेत्र सोरों जी की सफला एकादशी पर श्रद्धालुओं ने लगाई पंचकोशी परिक्रमा

आदितीर्थ शूकरक्षेत्र धाम, सोरों जी की सफला एकादशी पर श्रद्धालुओं ने लगाई पंचकोशी परिक्रमा

 

 


कासगंज यूपी:शूकर क्षेत्र धाम, सोरों जी पंचकोशीय परिक्रमा हर की पौड़ी श्री गंगा जी मैं श्रद्धालुओं द्वारा स्नान करने के उपरांत भगवान वराह मंदिर से भगवान वराह का पूजन अर्चन करने के बाद आज दिनांक 26/12/ 2024 दिन गुरुवार को सफला एकादशी के पावन अवसर पर प्रातः 9:00 बजे शूकर क्षेत्र समाज सेवा ट्रस्ट आदितीर्थ शूकरक्षेत्र धाम, सोरों जी संयोजक एवं ब्राह्मण कल्याण सभा संस्थापक अध्यक्ष शरद कुमार पांडे के नेतृत्व में प्रारंभ हुई परिक्रमा प्रारंभ होकर श्री गंगा जी की परिक्रमा करते हुए सूर्यकुंड, दूधेश्वर, साध्वी रत्नावली समाधि स्थल होते हुए बटुक भैरव मंदिर जयदेवी पीठ होते हुए ग्राम देवी मंदिर गोस्वामी तुलसीदास जन्म स्थान मंदिर होते हुए 84 घंटे वाली मां पर प्रस्थान किया उसके बाद शेडू नगरा होते हुए बाक्षरू महाराज से सीता जी की रसोई पर राम गोविंद महेरे, रामदर्शन महेरे, नीरज तिवारी, पूरन श्रीवास्तव आकाश नीरज तिवारी मोना तिवारी ओ. पी. मौर्य सहित उनके साथियों ने खीर का भोग लगाकर प्रसादी बाटी वहां से होते हुए भक्तों द्वारा ममता देवी भवन प्रेम जी की बगीची पर श्री गंगा वराह महासभा अध्यक्ष सुनील तिवारी, दीपक बर्गनिया, सौरभ दीक्षित एवं श्रद्धालुओं द्वारा जलपान की व्यवस्था कराई गई | वहां से सिंगल वाले महाराज पर विश्राम रहा महाराज पर गिरीश पाठक अमरदीप विश्वास रोंगटा अशोक धमनावत, एवं श्रद्धालुओं द्वारा फलाहार की व्यवस्था सभी श्रद्धालुओं को कराई गई उसके बाद करुआ देव महाराज होते हुए बनखंडेश्वर महादेव पर वन खंडेश्वर भागीरथी सेवा समिति के राधे मोहन झा सोमदत्त पाठक नेक्सू प्रधान द्वारा प्रसादी वितरण किया गया वहां से परिक्रमा कपिल मुनि आश्रम ,भागीरथ गुफा होते हुए चैतन्य महाप्रभु जी की बैठक के बाद अगला पढ़ाव काला गोरा भैरव बाबा मंदिर के बाद पंचकोशीय परिक्रमा भगवान वराह मंदिर पर पूर्ण हुई |शूकर क्षेत्र समाज सेवा ट्रस्ट संयोजक एवं ब्राह्मण कल्याण सभा संस्थापक अध्यक्ष शरद कुमार पांडे ने कहा – पंचकोशीय परिक्रमा में श्रद्धालु ॐ जय गंगे, ॐ जय वराह का जाप कर झूम रहे थे यह परिक्रमा प्रत्येक एकादशी को आयोजित की जाती है, जिसमें श्रद्धालु भगवान विष्णु भगवान वाराह की कृपा और मोक्ष प्राप्ति के लिए पवित्र हर की पौड़ी श्री गंगा जी मैं स्नान कर भगवान वराह का पूजन अर्चन करने के उपरांत श्री गंगा जी की परिक्रमा करते हुए सोरों शूकर क्षेत्र की पंचकोशीय परिक्रमा करते हैं भगवान वराह का पूजन सेवायत आचार्य नरेश त्रिगुणायत द्वारा संपन्न कराया जाता है
सूकर क्षेत्र समाज सेवा ट्रस्ट संयोजक शरद कुमार पांडे ने बताया – सनातन धर्म में एकादशी बेहद पुण्यदायी मानी जाती है। धार्मिक ग्रंथों में इस दिन व्रत, स्नान दान और उपवास का विशेष महत्व माना गया है। यह शुभ दिन भगवान विष्णु की उपासना और भक्ति के लिए सर्वश्रेष्ठ होता है। हर एकादशी का अपना अलग महत्व और फल होता है।
सूकर क्षेत्र धाम सोरों जी का धार्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए शरद कुमार पांडे ने बताया – हिरण्याक्ष दैत्य बड़ा ही बलवान था। देवताओं पर चढ़ाई करके देवताओं को जीत लिया। लोकों का अधिपति बनकर बैठ गया। देवता छिप गये। भगवान विष्णु की आराधना करने लगे। तब भगवान वाराह का रूप धारण इसी शूकर क्षेत्र में ब्रह्माजी की नासिका से प्रकट हुए। भगवान वारह ने पाताल में जाकर दैत्य से युद्ध कर उसका वध किया। पृथ्वी का भार हरण किया। भगवान अपने अवतार का उद्देश्य पूरा करने के बाद निज देह का परित्याग इसी सोरों शूकर पुण्य क्षेत्र में किया। यहीं पर विष्णु के अवतार भगवान वाराह का मंदिर है।
सीता की रसोई है, जिसके बारे में मान्यता है कि सीता जी ने यहां भोजन पकाया था। सूर्य कुंड है, जिसके पानी से खीर बनाने की परंपरा है। तुलसीदास की ससुराल है। धर्म क्षेत्र के जानकारों के अनुसार सृष्टि का उद्गम स्थल सोरों तीर्थनगरी को ही माना जाता है।
सोरों सूकर क्षेत्र उत्तर प्रदेश के जनपद कासगंज मुख्यालय से लगभग 16 किलोमीटर दूर विश्व विख्यात आदितीर्थ सोरों सूकर क्षेत्र है। यहां पहुंचने के लिए बस और रेल मार्ग दोनों ही साधन हैं। तीर्थनगरी सोरों के दर्शन करने के लिए श्रद्धालु राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र के अलावा उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आते हैं। शिवानंद उपाध्यक्ष विनोद दीक्षित ने बताया परिक्रमा में आगरा, बरेली, बदायूं, उझानी, दरवापुर, रामनगर, जमुनिया दातागंज, नगला ढक सिकंद्राराऊ, ग्राम बरसूआ बदायूं ,अलीगढ़, हाथरस, एटा, अवागढ़, कासगंज, सहावर एवं कासगंज जनपद के अधिकांश ग्रामों से श्रद्धालुओं का जनसैलाब परिक्रमा में हरि कीर्तन करते हुए अलग-अलग ग्रुपों में श्री हरि के भजन में मग्न थे परिक्रमा में मुख्य रूप से शरद कुमार पांडे, सोनू पंडित, शिवानंद उपाध्याय, शशांक दीक्षित, सुरेंद्र महेरे, पवन दुबे, रामगोविंद महेरे, ईश्वरी प्रसाद, खूब सिंह राजपूत, भोजराज, लखन सिंह, विनोद दीक्षित, रामचंद्र, सुरेश बाबू, रमेश टाइगर, शैलेंद्र महेरे, गीतम सिंह, बदन सिंह, रजत कुमार, सुभाष बाबू, अंजू, भावना, निर्मल तिवारी शास्त्री, विशाल दीक्षित, राजपाल गुंद्र गंज, वीरेंद्र गुंद्र गंज, प्रदीप उपाध्याय, केशव देव, आयुष उपाध्याय, अशोक पांडे, गिरिजा शंकर पाठक, देवेंद्र यादव, अर्जुन लाल गुप्ता, योगेश उपाध्याय, जयप्रकाश त्रिवेदी, राजकुमार गॉड, गंगाराम, सुमन मिश्रा, लकी मिश्रा, रामबाबू मिश्रा, सतीश चंद्र शर्मा, शेर सिंह, रामकिशोर ,अतुल निर्भय, भोजराज, रामदयाल, तेजपाल ,किशन लाल, विद्याराम, कीर्ति पांडे, रिंकी, नीलम, प्रभादेवी तिवारी, विद्या देवी, रतन देवी, करण सिंह, सुरेश बाबू ,सुभाष बाबू ,अंजू ,भावना ,अंशु ,आयुष उपाध्याय, केशव देव सहित हजारों श्रद्धालुओं ने परिक्रमा लगाकर भगवान वराह का आशीर्वाद प्राप्त किया प्रशासन की ओर से सूकर क्षेत्र धाम सोरों जी कोतवाली प्रभारी जगदीश चंद्र, कस्बा इंचार्ज विकास शर्मा के साथ अन्य सुरक्षा कर्मियों के साथ परिक्रमा में श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था में परिक्रमा में साथ रहे |
Narendra Modi MYogiAdityanath Jaiveer singh Dr. Harish Rautela DM Kasganj Edc Kasganj Chief Minister Office Uttar Pradesh
Uttar Pradesh Tourism Dharmarth Karya Vibhag, Uttar Pradesh
#ॐ_जय_गङ्गे_ॐ_जय_वराह #ब्राह्मणकल्याणसभा #पंचकोसीपरिक्रमासमितिआदितीर्थसूकरक्षेत्रसोरोंजी #Press

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *