भाजपाईयों ने नगरिया मंडल में निकाली सुशासन पदयात्रा

 

 

कासगंज:न्यौली,भारतीय जनता पार्टी नगरिया मण्डल में सुशासन पदयात्रा का आयोजन मण्डल अध्यक्ष मनोज चौहान के नेतृत्व में किया गया । पदयात्रा का शुभारम्भ बदन पुर चौराहे से किया गया। यात्रा के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि बॉबी कश्यप रहे। यात्रा के दौरान पार्टी कार्यकर्ता भाजपा ज़िंदाबाद, भारत माता की जय, वंदे मातरम एवं अटल बिहारी वाजपेयी अमर रहें के गगनभेदी नारे लगा रहे थे। यात्रा का समापन रोशननगर में वरिष्ठ भाजपा नेता वीरेश चौहान के आवास पर जन चौपाल के साथ हुआ। जन चौपाल का शुभारंभ बॉबी कश्यप ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए मण्डल अध्यक्ष मनोज चौहान ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने सुशासन की संकल्पना दी। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना एवं स्वर्णिम चतुर्भुज योजना अटल सरकार की देन है। बॉबी कश्यप ने कहा कि पोखरण का द्वितीय परमाणु परीक्षण करके अटल जी ने पूरी दुनियां को अचंभित कर दिया था। जन चौपाल में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी को पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान आयोजित कार्यक्रमों में प्रमुख रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता ब्रह्मानंद सोलंकी, मण्डल महामंत्री सत्यवीर कश्यप, सौदान कश्यप,रतन सोलंकी, वीरेश लोनिया चौहान, वीरेश पुजारी, कर्मवीर सोलंकी, मोहर सिंह, राजकुमार यादव, रमन दिवाकर, रामू सोलंकी, नेम सिंह कश्यप, हिम्मत सिंह, सहित दर्जनों कार्यकर्ता सम्मिलित रहे।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *