खाद संकट:किसानों को लूट रहे दुकानदार, महंगी दे रहे खाद

किसानों को लूट रहे दुकानदार, महंगी दे रहे खाद


कासगंज:अमांपुर। डीएपी की किल्लत से उबरे किसानों को यूरिया के लिए जूझना पड़ रहा हैं। गेंहू की पहली सिंचाई के बाद यूरिया की मांग बढ़ गई हैं। कस्बा के सहकारी समितियों पर यूरिया खाद का संकट थमने का नाम नहीं ले रहा हैं। गेंहू, सरसों, आलू की फसल की अच्छी पैदावार के लिए किसानों को यूरिया खाद की काफी समस्या हो रही है। इसके चलते फसल करने में देरी हो रही है। इसके साथ ही जिन दुकानदारों को लाइसेंस दिए गए हैं वह किसानों से मनमाने दाम पर खाद व यूरिया बेच रहे हैं। 270 रुपये की यूरिया खाद को 350-400 रुपये में बेच रहे हैं। बगैर लगेज के किसानों को खाद नहीं दी जा रही हैं। इससे किसानों का जेब बजट बिगड़ रहा हैं। किसान किताब सिंह, दिलीप कुमार, मुलायम सिंह, केशवदेव, ग्रीस चंद्र, राकेश, अशोक, कैलाश ने बताया कि गेंहू की फसल के लिए यूरिया की आवश्यकता हैं। लेकिन सहकारी समिति पर नहीं हैं। निजी खाद विक्रेता निर्धारित मूल्य से अधिक दामों में यूरिया खाद बेच रहे हैं। जिसकी वजह से किसान परेशान हैं। धर्मवीर, ओमप्रकाश, राहुल, महाराज सिंह ने बताया कि किसान परेशान हैं। महंगे दामों में दुकानों से खाद लेने के लिए विवश हैं  क्षेत्रीय किसानों ने जिला प्रशासन से जांच कराकर मामले में कार्रवाई की मांग की हैं।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *