कासगंज में 08 परीक्षा केंद्रों पर नकल विहीन व शांतपूर्ण ढंग से आयोजित हुई पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा

पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 2024 जनपद में नकल विहीन व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न।

परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी लगातार क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर परीक्षा केंद्रों का करते रहे निरीक्षण।

जनपद में 08 परीक्षा केंद्रों पर नकल विहीन व शांतपूर्ण ढंग से आयोजित हुई पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा।

 

कुल 3547 परीक्षार्थियों में से प्रथम पाली में 1202 तथा द्वितीय पाली में 1195 परीक्षार्थी रहे उपस्थित।

 

कासगंज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 जनपद में नकलविहीन व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी मेधा रूपम, पुलिस अधीक्षक अर्पण रजत कौशिक, अपर जिलाधिकारी राकेश कुमार पटेल अपर पुलिस अधीक्षक सिंह सहित अन्य अधिकारी तथा सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट लगातार क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते रहे। जिसका परिणाम रहा कि जनपद में पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा नकल विहीन व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा को लेकर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने श्री गणेश इंटर कॉलेज ,के.ए.(पी.जी) कॉलेज कासगंज ,संत तुलसीदास इंटर कॉलेज सोरों, वी. ए. पी. इंटर कॉलेज, पी.एम. श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, एस.के. एम. इंटर कॉलेज कासगंज, आजाद गांधी इंटर कॉलेज कासगंज, श्री राणा इंटर कॉलेज ढोलना कासगंज का निरीक्षण किया एवं संबंधित अधिकारियों व केंद्र व्यवस्थापकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।इस दौरान उन्होंने परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षार्थियों के लिये अनुक्रमांक के अनुसार निर्धारित स्थानों पर बैठने की व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे व कंट्रोल रूम आदि का निरीक्षण किया गया एवं परीक्षा केन्द्रों पर तैनात प्रशासनिक/पुलिस अधि0/कर्म0गण को आयोग के निर्देशों का अक्षरशः पालन करने व सतर्कतापूर्वक ड्यूटी करने के संबंध में महत्वपूर्ण निर्देश दिये गये। बताते चलें कि जनपद कासगंज में पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा को लेकर 08 परीक्षा केंद्र बनाया गया था। पीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा जनपद में दो पालियों में आयोजित हुई जिसमें प्रथम पाली प्रातः 9:30 बजे से 11:30 बजे तक तथा द्वितीय पाली 02:30 बजे से 4:30 बजे तक आयोजित हुई, कुल 3547 परीक्षार्थियों में से प्रथम पाली 1202 उपस्थित तथा द्वितीय पाली में1195 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा जनपद के सभी 08 केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में नकल विहीन व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई गई, सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की सघन जांच के उपरांत प्रवेश दिया गया।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *