गेटवे में डाॅक्टरर्स के सम्मान में हुई स्पेशल एसेंबली, चिकित्सकों को किया सम्मानित

गेटवे में डाॅक्टरर्स के सम्मान में हुई स्पेशल एसेंबली, चिकित्सकों को किया सम्मानित

बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन। गेटवे इंटरनेशनल स्कूल बागपत में डाॅक्टरर्स के सम्मान में स्पेशल एसेंबली का आयोजन किया गया, जिसमें डॉ अनिल कुमार जैन, डॉ सुखपाल, डॉ दिनेश बंसल, डॉक्टर सुरेंद्र शर्मा, डॉ शुभम जैन, डॉ मोना जैन मुख्य अतिथि रहे। स्पेशल एसेंबली के माध्यम से चिकित्सकों की महत्वता को दर्शाते हुए उनके कार्य को सराहा गया। एसेंबली में पहुंचे चिकित्सकों को गेटवे गर्ल्स प्लाटून की टीम के द्वारा स्कोर्ट कर मंच तक ले जाया गया। गेटवे बैंड व गेटवे प्लाटून ने मनमोहक प्रस्तुति दी और अतिथि चिकित्सकों को सलामी देकर उनका स्वागत किया। बच्चों ने विभिन्न प्रकार की डाॅक्टर की वेशभूषा पहनी, इनमें कोई कंपाउंडर तो कोई डाॅक्टर व पेशेंट बना। अक्षा ने डाॅक्टरर्स लाइफ पर सुंदर कविता प्रस्तुत की। इसके साथ ही एकता व तैयबा ने डाॅक्टर के जीवन पर अपने विचार प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में डॉ अनिल कुमार जैन, डॉ सुखपाल, डॉ दिनेश बंसल, डॉक्टर सुरेंद्र शर्मा, डॉ शुभम जैन, डॉ मोना जैन को विद्यालय के प्रबंधक कृष्णपाल सिंह, डायरेक्टर करम सिंह चौहान तथा प्रधानाचार्य अमित चौहान ने प्रतीक चिंह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर चिकित्सको ने बच्चों द्वारा की गई स्पेशल एसेंबली की प्रशंसा की और बच्चों को भविष्य में सफलता का मंत्र दिया। गेटवे स्कूल में वास्तव में शिक्षा के साथ विभिन्न एक्टिविटी को भी पूर्ण गंभीरता के साथ लेकर धरातल पर उतारने का काम किया जा रहा है। बच्चों ने एक विशेषज्ञ की तरह मंच पर प्रस्तुति दी, जो सराहनीय हैं। इसके साथ ही अन्य चिकित्सकों ने भी अपने विचार व्यक्त किये। विद्यालय में शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने में शिक्षक-शिक्षिका रुचि डबास, पारुल नैन, पूनम, मीनू को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य अमित चौहान ने मंच से सभी अतिथि चिकित्सकों का आभार व्यक्त किया। इससे पूर्व शुभम व कार्तिक ने चिकित्सको के जीवन के संघर्ष को दर्शाता सुंदर गीत प्रस्तुत किया। मंच का संचालन अंशी, मिष्टी, एकता, गरिमा व वंशिका ने किया। इस अवसर पर संजय शर्मा, अजय राणा, प्रतिभाराज, सवेरा जैन, मनोरमा, मनीषा, वैशाली, चकक्षू, सूरज, विशांत आदि का विशेष सहयोग रहा।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *