गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफा की मांग कलेक्ट्रेट पर सपाइयों ने किया धरना प्रदर्शन।


डॉ भीमराव अंबेडकर पर टिप्पणी के खिलाफ सिपाहियों ने किया जमकर प्रदर्शन।
कासगंज:संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को लेकर की गई टिप्पणी के विरोध में समाजवादी पार्टी के नेता वह कार्यकर्ता शनिवार को सड़कों पर उतरे और कलेक्ट्रेट कासगंज के बाहर धरना प्रदर्शन किया धरना प्रदर्शन करते हुए सपा के नेता और कार्यकर्ताओं ने देश के गृहमंत्री से इस्तीफा की मांग की प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति के नाम एक मांग पत्र जिला प्रशासन के माध्यम से भेजा। समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष विक्रम सिंह यादव के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन कई घंटे तक चला। डालना प्रदर्शन के दौरान भारी पुलिस फोर्स कलेक्ट्रेट के गेट पर तैनात रहा। धरना प्रदर्शन पर आल्हा अधिकारी नजर रखे हुए दिखे। सपा जिला अध्यक्ष विक्रम सिंह यादव ने सपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संविधान निर्माता बाबा साहब अंबेडकर का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान वहीं उन्होंने संसद में गृहमंत्री द्वारा विवादित टिप्पणी किए जाने के मामले में गृहमंत्री को इस्तीफा देना होगा और माफी मांगनी होगी। वहीं उन्होंने कहा समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता बाबा साहब अंबेडकर का अपमान सहन नहीं करेंगे पड़ा मिलकर इसका पुरजोर विरोध कर रहा है और लगातार धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।। धरना प्रदर्शन के दौरान समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष विक्रम सिंह यादव, विनोद बघेल जितेंद्र ,अभय प्रताप, रवि यादव, चाहत मियां, मयंक यादव ,मनोज यादव, ओम शिव मिश्रा, अभय राज मिश्रा, प्रयांशु जौहरी, पुष्कर राज मिश्रा, प्रांजल यादव, अभय प्रताप सिंह यादव , रोहित यादव मुनेंद्र शाक्य सोरन सिंह बघेल धीरेंद्र शाक्य भारत सिंह शाक्य विकास यादव अखिलेश जितेश पाल जीतू सोनू भंडारी मनोरमा चौहान गुलाब देवी अनु यादव भानुमति प्रतीक चौहान इलू विजय कुमार राकेश पाल इशरत अली अशोक मौर्य प्रदीप माहेश्वरी योगेंद्र यादव उम्मीद सैफी जितेंद्र भाषण रीना वर्मा वसीम खान लक्ष्मण सिंह यादव जगत सिंह उर्फ टीटू उमेश लोधी आदि लोग उपस्थित रहे।।
Author: Soron Live 24

